द इंडियन व्यू

इंग्लैंड की श्रीलंका पर 3-0 से क्लीन स्वीप, टी20 विश्व कप से पहले दमदार तैयारी

इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में श्रीलंका को 12 रन से हराकर श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया और इस तरह से सात फरवरी से खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपनी शानदार तैयारियों का पुख्ता सबूत पेश किया। इंग्लैंड ने इस कम…

Ragwendra P Singh
February 4, 2026
2 min read
इंग्लैंड की श्रीलंका पर 3-0 से क्लीन स्वीप, टी20 विश्व कप से पहले दमदार तैयारी

इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में श्रीलंका को 12 रन से हराकर श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया और इस तरह से सात फरवरी से खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपनी शानदार तैयारियों का पुख्ता सबूत पेश किया।

इंग्लैंड ने इस कम स्कोर वाले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 128 रन बनाए। श्रीलंका इसके जवाब में 19.3 ओवर में 116 रन पर आउट हो गई। इंग्लैंड की जीत के नायक बाएं हाथ के स्पिनर जैकब बेथेल रहे जिन्होंने चार विकेट लिए।

सैम कुरेन ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 58 रन की पारी खेली जबकि जोस बटलर ने 25 रन का योगदान दिया। श्रीलंका से तेज गेंदबाज दुशमंथा चमीरा ने भी श्रृंखला के अपने पहले मैच में करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट लिए।

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, ‘‘इस श्रृंखला में हमारा प्रदर्शन शानदार रहा। ऐसी जीत का हिस्सा बनना बहुत अच्छा लगा। हमने दिखा दिया है कि हम अलग-अलग तरह की परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। विश्व कपप पास में है और उम्मीद है कि उसमें यहां के अनुभव का हमंत फायदा मिलेगा।’’

@ICC

श्रीलंका को 17 गेंदों में 17 रन चाहिए थे, लेकिन बेथेल ने 18वें ओवर में तीन विकेट लेकर निचले क्रम की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद उन्होंने महेश थीक्षना को शॉर्ट थर्ड मैन पर कैच आउट कराकर श्रीलंका की पारी का अंत किया।

श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने कहा, ‘‘टीम के इस प्रदर्शन से मैं बहुत निराश हूं। हम 3-0 से हार गए। कप्तान होने के नाते मुझे विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कुछ कमियों को दूर करना होगा। हम इसके लिए उत्सुक हैं और हम कुछ खास प्रदर्शन करने के लिए बेताब हैं।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।