यश दयाल पर महिला ने लगाए शोषण के आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस
आईपीएल 2025 का खिताब आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर जीता था। अब आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल के लिए बुरी खबर सामने आई है। उनके ऊपर एक महिला ने मानसिक और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। साभार : गूगल उनके खिलाफ…

आईपीएल 2025 का खिताब आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर जीता था। अब आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल के लिए बुरी खबर सामने आई है। उनके ऊपर एक महिला ने मानसिक और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है।

उनके खिलाफ इंदिरापुरम थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता ने पहले इंटीग्रेटिड ग्रिवेंस रिड्रेसल सिस्टम के जरिए शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद से ही पुलिस जांच कर रही थी।
पीड़िता ने शिकायत में बताया था कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से उसकी यश दयाल से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों में प्रेम भी हुआ। लेकिन यश ने शादी का दिलासा देकर उसे धोखा दे दिया। पीड़िता ने पुलिस को कई साक्ष्य भी उपलब्ध कराए थे। यश दयाल साल 2022 से ही आईपीएल में खेल रहे हैं।
अपने शुरुआती दो सीजन वह गुजरात टाइटंस की तरफ से खेले थे। तब वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए उन्होंने केकेआर के खिलाफ आखिरी ओवर में 30 लुटा रन दिए थे, तब रिंकू सिंह ने उनके ओवर में पांच छक्के लगाए थे।
फिर उनके खराब प्रदर्शन को देखते हुए ही गुजरात टाइटंस ने उन्हें रिलीज कर दिया। आईपीएल 2024 ऑक्शन में आरसीबी की टीम ने उन्हें 5 करोड़ रुपए में खरीदा था। आरसीबी की टीम के साथ उनका प्रदर्शन और निखरकर सामने आया है।
आईपीएल 2025 में उन्होंने आरसीबी की टीम के लिए कुल 13 विकेट हासिल किए और खिताब जिताने में अहम भूमिका अदा की। उन्होंने अभी तक आईपीएल के 43 मैचों में कुल 41 विकेट अपने नाम किए हैं। घरेलू क्रिकेट में भी यश का प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने 27 फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 84 विकेट हासिल किए थे।
इसके अलावा 23 लिस्ट-ए मैचों में उनके नाम पर 36 विकेट दर्ज हैं। गाजियाबाद के एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पीड़िता द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत की थी।
क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ 69 बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस पूरे मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है। पीड़िता के बयान दर्ज कर मेडिकल कराया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
