आयुष मंत्रालय द्वारा 10 अप्रैल को मनाया जाएगा विश्व होम्योपैथी दिवस
आयुष मंत्रालय 10 अप्रैल, 2026 को विज्ञान भवन में विश्व होम्योपैथी दिवस-2026 मनाएगा। इस अवसर पर दो-दिवसीय संवादात्मक संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। इस संगोष्ठी में प्रमुख नीति निर्माता, शोधकर्ता, चिकित्सक और प्रतिनिधि…

आयुष मंत्रालय 10 अप्रैल, 2026 को विज्ञान भवन में विश्व होम्योपैथी दिवस-2026 मनाएगा। इस अवसर पर दो-दिवसीय संवादात्मक संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। इस संगोष्ठी में प्रमुख नीति निर्माता, शोधकर्ता, चिकित्सक और प्रतिनिधि एक साथ आकर सतत स्वास्थ्य प्रणालियों के निर्माण में होम्योपैथी की उभरती भूमिका पर विचार-विमर्श करेंगे।
इस संगोष्ठी का विषय “सतत स्वास्थ्य के लिए होम्योपैथी” है। इस वर्ष का आयोजन इस बात पर प्रकाश डालेगा कि होम्योपैथी किस प्रकार स्वास्थ्य सेवा के लिए एक समग्र, लागत प्रभावी और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार दृष्टिकोण प्रदान करती है - जो सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज और संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों, विशेष रूप से अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण पर सतत विकास लक्ष्य 3 (एसडीजी 3) जैसी वैश्विक प्राथमिकताओं के अनुरूप है।
इस कार्यक्रम में आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव और आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा के साथ-साथ देश भर के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और प्रख्यात विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे।
केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (सीसीआरएच) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में होम्योपैथी के क्षेत्र में प्रमुख अनुसंधान उन्नयन, जन स्वास्थ्य पहल और नीतिगत विकास को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें वैज्ञानिक मान्यता, नैतिक मानकों को मजबूत करने और होम्योपैथी को स्वास्थ्य प्रणालियों के मुख्यधारा में एकीकृत करने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय ऑटो सेक्टर में नया धमाका: वॉल्वो कल लॉन्च करेगी अपनी लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV 'EX90', मिलेगी 608 किमी की रेंज
अभिषेक सिंह नई दिल्ली: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का बाजार तेजी से बदल रहा है और लग्जरी कार निर्माता कंपनियां इसमें लगातार नए दांव चल रही हैं। इसी कड़ी में, सुरक्षा और मजबूती के लिए दुनियाभर में मशहूर स्वीडिश वाहन…
'मेक इन इंडिया' को रक्षा क्षेत्र में बड़ा बूस्ट: रक्षा मंत्रालय ने निजी रक्षा उद्योगों के लिए सरकारी फायरिंग रेंज के उपयोग को दी आधिकारिक मंजूरी
सरिता त्रिपाठी | द इंडियन व्यू नई दिल्ली: भारत को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनाने और निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने की दिशा में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने एक ऐतिहासिक और…
स्पेसएक्स के स्टारशिप रॉकेट के इंजन में तकनीकी खराबी, नासा के आगामी चंद्र मिशन की योजनाओं पर पड़ सकता है भारी असर
अभिषेक सिंह टेक्सस से अंतरिक्ष में भेजे गए स्पेसएक्स के चौदहवें मानव रहित परीक्षण उड़ान के दौरान रॉकेट के प्रोपल्शन सिस्टम में अचानक आई विफलता ने नासा के बहुप्रतीक्षित आर्टेमिस चंद्र मिशन की समयसीमा को लेकर गंभीर…
एयरटेल के फैमिली पोस्टपेड प्लान में अब आईक्लाउड+, ऐपल टीवी और ऐपल आर्केड
लखनऊ: भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों में से एक भारती एयरटेल ने घोषणा की है कि वह अपने ₹999 और उससे अधिक के फैमिली पोस्टपेड प्लान को ऐपल के आईक्लाउड+ के साथ और बेहतर बना रही है। आईक्लाउड+ में अब ऐपल टीवी…
