आम्रपाली दुबे ने निरहुआ संग रिश्ते पर खोला राज
मुंबई : भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने अभिनेता और नेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के साथ अपने रिश्ते को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर खुलकर बात की है। 'बिग बॉस 20' में लव गिल से बातचीत के दौरान आम्रपाली ने निरहुआ…

मुंबई : भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने अभिनेता और नेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के साथ अपने रिश्ते को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर खुलकर बात की है। 'बिग बॉस 20' में लव गिल से बातचीत के दौरान आम्रपाली ने निरहुआ के साथ अपनी दोस्ती को लेकर कई बातें शेयर कीं। उन्होंने कहा कि दोनों की गहरी दोस्ती और आपसी समझ को देखकर अक्सर लोग उनके रिश्ते को रोमांटिक नजरिए से देखने लगते हैं। आम्रपाली के मुताबिक, भोजपुरी इंडस्ट्री में आने के बाद निरहुआ उनके सबसे अच्छे दोस्तों में शामिल रहे हैं।आम्रपाली ने बताया कि उनकी और निरहुआ की दोस्ती में काफी सहजता है। उन्होंने कहा कि कई बार बिना कुछ कहे ही दोनों एक-दूसरे की बात समझ जाते हैं। अभिनेत्री ने कहा कि अगर उन्हें निरहुआ से कुछ कहना होता है तो सिर्फ देखकर ही अपनी बात समझा देती हैं और वह भी उनकी बात समझकर मुस्कुरा देते हैं। आम्रपाली ने उन चर्चाओं पर भी प्रतिक्रिया दी, जिनमें दोनों के डेटिंग करने की बात कही जाती रही है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि लोग उन्हें और निरहुआ को कपल समझते हैं, जबकि निरहुआ खुद उन्हें किसी से शादी करने की सलाह देते रहते हैं।शादी को लेकर आम्रपाली ने कहा कि लोगों को लगता है कि विवाह करना आसान फैसला है, लेकिन लड़कियों के लिए इसके साथ कई चीजें बदल जाती हैं। उन्होंने कहा कि एक महिला को वर्षों में बनाई गई अपनी जिंदगी और करियर से जुड़ी कई चीजों के बारे में सोचना पड़ता है, इसलिए शादी की बात पुरुषों को जितनी आसान लगती है, महिलाओं के लिए उतनी सहज नहीं होती। आम्रपाली और निरहुआ भोजपुरी सिनेमा की चर्चित जोड़ियों में शामिल हैं और दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के चलते भी दोनों के रिश्ते को लेकर अक्सर चर्चाएं होती रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
