समाचार पोर्टल

आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की गर्लफ्रेंड्स पर की बात, शादी की अफवाहों पर भी दी सफाई

मुंबई : भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में अपने सह-अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। शो में माही विज ने जब उनसे पूछा कि क्या निरहुआ की पहले गर्लफ्रेंड्स…

Ragwendra P Singh
October 13, 2026
1 min read
आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की गर्लफ्रेंड्स पर की बात, शादी की अफवाहों पर भी दी सफाई

मुंबई : भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में अपने सह-अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। शो में माही विज ने जब उनसे पूछा कि क्या निरहुआ की पहले गर्लफ्रेंड्स थीं, तो आम्रपाली ने जवाब दिया, "गर्लफ्रेंड्स तो रही ही होंगी।" उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही निरहुआ शादीशुदा थे।आम्रपाली और निरहुआ ने 2014 में आई भोजपुरी फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' में पहली बार साथ काम किया था। इसके बाद दोनों की जोड़ी लोकप्रिय हुई और उनके अफेयर की चर्चाएं भी सामने आने लगीं। हालांकि, आम्रपाली हमेशा इन खबरों को खारिज करते हुए दोनों को अच्छा दोस्त बताती रही हैं।जून 2025 में एक शो 'द एड शो' में आम्रपाली ने अपनी और निरहुआ की शादी को लेकर चल रही अटकलों पर भी नाराजगी जताई थी। उन्होंने प्रशंसकों से ऐसी चर्चाएं बंद करने की अपील करते हुए कहा था कि निरहुआ शादीशुदा हैं और अपने परिवार के साथ खुश हैं। अभिनेत्री ने यह भी कहा था कि दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है और वह चाहती हैं कि उनका रिश्ता आगे भी इसी तरह बना रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल में ड्रोन हमला, लगी आग

सेंट पीटर्सबर्ग (रूस) : गवर्नर अलेक्जेंडर बेग्लोव ने कहा कि ड्रोन हमले के बाद सेंट पीटर्सबर्ग ऑयल टर्मिनल में लगी आग को बुझाने के लिए आपातकालीन सेवाएं काम कर रही हैं। उन्होंने टेलीग्राम पर कहा, "आपातकालीन सेवाएं अभी…

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर में

रायपुर : भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रविवार काे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला…

सुनील गावस्कर ने की हार्दिक पांड्या की तारीफ, कहा- उनकी जगह लेना संभव नहीं

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि टीम प्रबंधन हार्दिक पांड्या का विकल्प तलाशने में जरूरत से ज्यादा जुट जाता है, जबकि उनके जैसे खिलाड़ी की जगह लेना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि…

'अक्का' के टीजर में दिखी सत्ता और संघर्ष की कहानी, दमदार भूमिकाओं में कीर्ति-राधिका

मुंबई : अभिनेत्री कीर्ति सुरेश के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी सीरीज 'अक्का' का टीजर जारी किया गया है। नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।यशराज फिल्म्स एंटरटेनमेंट के…