आकाश दीप : लॉर्ड्स टेस्ट से पहले परिवार का आशीर्वाद और 10 विकेट की उम्मीद
10 जुलाई से भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे टेस्ट की शुरुआत से पहले तेज गेंदबाज आकाश दीप के परिवार के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। साभार : गूगल उनकी मां को उम्मीद है कि उनका बेटा मैच में फिर…

10 जुलाई से भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे टेस्ट की शुरुआत से पहले तेज गेंदबाज आकाश दीप के परिवार के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

उनकी मां को उम्मीद है कि उनका बेटा मैच में फिर से 10 विकेट लेगा। आकाश दीप के परिवार के सदस्यों ने उनकी तारीफ की और यह भी उम्मीद जताई कि वह एक बार फिर अपना शानदार प्रदर्शन दोहराएंगे।
बिहार के रोहतास जिले के एक साधारण परिवार में जन्मे आकाशदीप के पिता शारीरिक शिक्षा के टीचर थे। उन्होंने सासाराम के एक स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की और फिर अपने सपनों को पूरा करने के लिए पश्चिम बंगाल चले गए। वहां उन्होंने क्रिकेट के साथ पढ़ाई जारी रखी।
वर्ष 2015 में उनके पिता का निधन हुआ और कुछ दिनों बाद बड़े भाई भी चल बसे। इस वजह से उन्हें तीन साल तक क्रिकेट से दूर होना पड़ता। आकाशदीप ने एजबेस्टन टेस्ट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कुल 10 विकेट लिए। उनके इस प्रदर्शन से भारत 336 रनों की विशाल जीत के साथ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में एक-एक की बराबरी करने में सफल रहा।
घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व करने वाले इस तेज गेंदबाज ने अपने प्रदर्शन को कैंसर से जूझ रही अपनी बहन अखंड ज्योति सिंह को समर्पित किया था। अखंड ज्योति ने कहा, ‘आकाश ने अपने जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि मुझे समर्पित की है। मुझे बहुत गर्व और खुशी हो रही है।
उसने वाकई पूरे देश को गौरवान्वित किया है। वह सभी भाई-बहनों में सबसे छोटा है, लेकिन तब भी वह मेरा ख्याल रखता है। जब मैं लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज करा रही थी और वह (आकाश दीप) यहां था, तो वह मुझे देखने के लिए रोजाना अस्पताल आता था।' उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक जीत के बाद आकाश ने उन्हें फोन किया था। लॉर्ड्स टेस्ट मैच से पहले अपने भाई को भेजे संदेश में अखंड ज्योति सिंह ने कहा, ‘ऐसे ही प्रदर्शन करते रहो।’
आकाश दीप की मां लडुमा देवी ने कहा कि आकाश ने बचपन से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा कि उनके पति शिक्षक थे और वह आकाश को क्रिकेट न खेलने के लिए कहते थे, लेकिन आकाश सबसे छुपाकर क्रिकेट खेलता था। अपने बेटे को शुभकामनाएं देते हुए लडुमा देवी ने कहा, "ऐसे ही 10 विकेट लेते रहो।"
आकाश दीप के जीजा नितेश कुमार सिंह ने कहा, 'आकाश दीप मेरे बहुत करीब है और वह मुझसे लगभग हर बात साझा करता था। वह पढ़ाई में होशियार था। उसका झुकाव क्रिकेट की ओर था और वह इसके प्रति समर्पित था। वह जहां भी खेलता हर जगह बहुत अच्छा प्रदर्शन करता। उसके प्रदर्शन के आधार पर उसका चयन टीम इंडिया में हुआ।'
सिंह ने यह भी उम्मीद जताई कि आकाशदीप लॉर्ड्स में होने वाले आगामी टेस्ट मैच में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आकाशदीप ने चेतेश्वर पुजारा से बात करते हुए अपनी भावनाओं को जाहिर करते हुए अपने इस यादगार प्रदर्शन को अपनी कैंसर पीड़ित बहन को समर्पित किया था भावुक आकाश दीप ने कहा था, ‘‘जब भी मेरे हाथ में गेंद होती, तो मेरे दिमाग में उसकी (बहन अखंड ज्योति सिंह) तस्वीर आती।
वह पिछले दो महीनों से कैंसर से जूझ रही है। वह मेरे प्रदर्शन से बहुत खुश होगी और इससे उसके चेहरे पर मुस्कान लौट आएगी।" भारत की स्ट्राइक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मोहम्मद सिराज की जोड़ीदार के रूप में उतरे आकाशदीप ने पूरे मैच में कुल 10 विकेट लिए और इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
