आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने जारी की रिटेन खिलाड़ियों की सूची
नई दिल्ली : कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 ऑक्शन से पहले अपने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। तीन बार की चैंपियन टीम ने इस बार भी अनुभव और युवा जोश का बेहतरीन मिश्रण बनाए रखते…

नई दिल्ली : कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 ऑक्शन से पहले अपने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। तीन बार की चैंपियन टीम ने इस बार भी अनुभव और युवा जोश का बेहतरीन मिश्रण बनाए रखते हुए ऐसे खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जो पिछले कुछ सीजनों में टीम की रीढ़ साबित हुए हैं। इनमें अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, सुनील नारायण, वरुण चकरवर्ती, रिंकू सिंह, हर्षित राणा और अंगकृष रघुवंशी जैसे नाम शामिल हैं।टीम ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया है कि उसका लक्ष्य युवा प्रतिभाओं को निखारते हुए अनुभवी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ एक मजबूत और संतुलित टीम तैयार करना है।आईपीएल 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर 2025 को अबू धाबी में आयोजित किया जाएगा। केकेआर की रिटेन एवं रिलीज खिलाड़ियों की पूरी सूची—रिटेन खिलाड़ी- अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नारायण, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चकरवर्ती।रिलीज खिलाड़ी- आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, मोइन अली, स्पेंसर जॉनसन, एनरिक नॉर्टजे, चेतन सकारिया, लवनिथ सिसौदिया।उपलब्ध स्लॉट:13 (जिसमें 6 विदेशी स्लॉट शामिल)उपलब्ध पर्स: 64.3 करोड़ रुपये
सम्बंधित ख़बरें
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
