आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर पर जुर्माना, पीएमओए प्रोटोकॉल उल्लंघन का मामला
नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रविंदर सिंह भिंडर पर बीसीसीआई ने 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई पीएमओए (प्लेयर्स मैच ऑफिसियल्स एरिया) प्रोटोकॉल के उल्लंघन…

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रविंदर सिंह भिंडर पर बीसीसीआई ने 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई पीएमओए (प्लेयर्स मैच ऑफिसियल्स एरिया) प्रोटोकॉल के उल्लंघन के कारण की गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को उक्त जानकारी दी।
यह घटना 10 अप्रैल 2026 को गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मैच नंबर 16 के दौरान हुई थी। भिंडर पर टीम डगआउट में मोबाइल फोन के उपयोग का आरोप है, जो बीसीसीआई के नियमों के तहत प्रतिबंधित है।
आईपीएल के दिशा-निर्देशों के अनुसार, डगआउट क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को मोबाइल फोन के उपयोग की अनुमति नहीं होती। केवल टीम मैनेजर और मीडिया मैनेजर को डिवाइस इस्तेमाल की अनुमति होती है, वह भी केवल ड्रेसिंग रूम के भीतर, डगआउट में नहीं।
भिंडर ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए बिना शर्त माफी मांगी है। चूंकि यह उनका पहला उल्लंघन था, इसलिए बीसीसीआई ने पीएमओए प्रोटोकॉल के तहत 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और भविष्य में नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी भी दी है।
गौरतलब है कि आईपीएल हर सीजन से पहले टीम कप्तानों और मैनेजरों के लिए अनिवार्य ब्रीफिंग आयोजित करता है, जिसमें एंटी-करप्शन और सुरक्षा से जुड़े नियमों की जानकारी दी जाती है।
रविंदर सिंह भिंडर लंबे समय से राजस्थान रॉयल्स से जुड़े हुए हैं। 2016 से 2018 के बीच टीम के निलंबन के दौरान उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के साथ भी काम किया था, इसके बाद 2018 में वह दोबारा राजस्थान रॉयल्स से जुड़ गए।
अब राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होगा।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
