द इंडियन व्यू

आईपीएल 2025 फाइनल से पहले बोले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर-“अभी आधा काम बाकी है”

अहमदाबाद : मुंबई इंडियंस को दूसरे क्वालिफायर में हराकर पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। रविवार को मिली इस ऐतिहासिक जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने सोमवार को प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान…

Ragwendra P Singh
June 3, 2025
2 min read
आईपीएल 2025 फाइनल से पहले बोले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर-“अभी आधा काम बाकी है”

अहमदाबाद : मुंबई इंडियंस को दूसरे क्वालिफायर में हराकर पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। रविवार को मिली इस ऐतिहासिक जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने सोमवार को प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीम की अब तक की यात्रा, अपनी रणनीति और फाइनल मुकाबले को लेकर खुलकर बातचीत की।

श्रेयस अय्यर ने कहा, “एक कप्तान का काम होता है कि वह अपने खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाए। हमने टूर्नामेंट की शुरुआत में ही लय हासिल कर ली थी और उसके बाद हर खिलाड़ी ने जिम्मेदारी ली। हमारे पास कई युवा खिलाड़ी हैं जिन्होंने शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन किया है। यह हमारे फाइनल में पहुंचने की बड़ी वजह है।”

मुंबई इंडियंस के खिलाफ जब पंजाब की टीम शुरुआती झटकों से जूझ रही थी, तब अय्यर ने 41 गेंदों में नाबाद 87 रनों की कप्तानी पारी खेली। इस बारे में उन्होंने कहा, “मुझे हालात के अनुसार खेलना पसंद है। मैं रनरेट, पिच और गेंदबाजों को देखकर अपनी रणनीति बनाता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं मैच को अंत तक लेकर जाऊं। योजना सटीक होनी चाहिए और उसी दिन काम करनी चाहिए।”

जीत के बाद जहां टीम में जश्न का माहौल था, वहीं अय्यर शांत नजर आए। उन्होंने कहा, “मुझे लगा कि अभी मेरा काम पूरा नहीं हुआ है। फाइनल मुकाबला अभी बाकी है। मेरा ध्यान रिकवरी पर था। मैं इसे इस सोच के साथ देखता हूं कि अभी आधा काम हुआ है, कल वापस मैदान पर उतरना है।”

पहले क्वालिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से मिली हार के बाद टीम ने रणनीति में बदलाव किया।

अय्यर ने कहा, “हर स्थिति अलग होती है। हम उसी के अनुसार खेलते हैं। सीधी योजना के साथ नहीं चल सकते। हमारे युवा खिलाड़ी बेखौफ हैं और अब अनुभव भी ले चुके हैं। वे जल्दी हालात में ढल जाते हैं।”

आखिर में अय्यर ने फाइनल के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा, “जब आप मैदान पर उतरते हैं तो वहां केवल प्रतिद्वंद्विता होती है। आराम जैसी कोई चीज नहीं होती। यह जंग होती है और मैं पूरी ताकत झोंक दूंगा ताकि मेरी टीम विजेता बने।”

पंजाब किंग्स का मुकाबला अब आईपीएल 2025 के फाइनल में आज रात नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल स्टेडियम, अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।