द इंडियन व्यू

अवध इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग स्पोर्ट्स फेस्टिवल में शिवम गुप्ता ने जीते चार खिताब

लखनऊ। अवध इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में वार्षिक स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2025 बड़े उत्साह और ऊर्जा के साथ आयोजित किया गया। बी.एससी. नर्सिंग एवं जी.एन.एम. के करीब 150 विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर खेल…

Ragwendra P Singh
November 15, 2025
2 min read
अवध इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग स्पोर्ट्स फेस्टिवल में शिवम गुप्ता ने जीते चार खिताब

लखनऊ। अवध इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में वार्षिक स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2025 बड़े उत्साह और ऊर्जा के साथ आयोजित किया गया। बी.एससी. नर्सिंग एवं जी.एन.एम. के करीब 150 विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर खेल भावना, टीम वर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखते ही बन रहा था। इसमें शिवम गुप्ता ने चार खिताब जीते। आज शैक रेस में शिवम गुप्ता, लेमन रेस में शगुन, 50 मीटर व 100 मीटर दौड़ में शिवम गुप्ता, बालक आर्म रेसलिंग शिवम गुप्ता, बालिका आर्म रेसलिंग में प्रीति पहले स्थान पर रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ऋषि गोयल, चेयरमैन—अवध इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज, तथा डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय, निदेशक—स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया, ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋतु गोएल, वाइस चेयरमैन, ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में छात्रों को खेलों के महत्व, अनुशासन और टीम वर्क की भावना से अवगत कराया। इस फेस्टिवल में 100 मी. व 200 मी. दौड़, रिले रेस, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, खो-खो, रस्साकशी, शॉट पुट, लंबी कूद, शतरंज और कैरम सहित अनेक इवेंट्स आयोजित किए गए।

फैकल्टी सदस्यों ने भी मैत्रीपूर्ण मैच में भाग लेकर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। फेस्टिवल का सबसे रोमांचक मुकाबला रस्साकशी का फाइनल रहा, जिसे देखने के लिए छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इन रिजल्ट में शैक रेस में शिवम गुप्ता, लेमन रेस में शगुन, 50 मीटर व 100 मीटर दौड़ में शिवम गुप्ता, बालक आर्म रेसलिंग शिवम गुप्ता, बालिका आर्म रेसलिंग में प्रीति पहले स्थान पर रही।

परिणाम इस प्रकार रहे:

शैक रेस: 1st – शिवम गुप्ता, 2nd – नंद कुमार, 3rd – प्रियांशु पॉल

लेमन रेस: 1st – शगुन, 2nd – शिवांशु, 3rd – दिया

रेस 50 मीटर: 1st – शिवम गुप्ता, 2nd – प्रियांशु पॉल, 3rd – सविता

रेस 100 मीटर: 1st – शिवम गुप्ता, 2nd – सर्विंद, 3rd – शिवांशु

म्यूज़िकल चेयर: 1st – शगुन, 2nd – शिवांशु

आर्म रेसलिंग (लड़के): 1st – शिवम गुप्ता, 2nd – शिवांशु, 3rd – उत्कर्ष

आर्म रेसलिंग (लड़कियाँ): 1st – प्रीति, 2nd – विनिता

अन्य प्रतियोगिताएँ (लड़कियाँ): 1st – सुप्रिया, 2nd – दिशा

समापन कार्यक्रम में विजेताओं को पदक एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इंस्टीट्यूट के प्राचार्य पवन कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाते हैं, बल्कि नेतृत्व, आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती भी विकसित करते हैं, जो नर्सिंग प्रोफेशन के लिए अत्यंत आवश्यक गुण हैं।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।