अल्मोड़ा के वड्यूडा गांव में मलबे में दबे एक ही परिवार के तीन लोग,शव बरामद
अल्मोड़ा (उत्तराखंड) : जिले के हवालबाग ब्लॉक के वड्यूडा गांव में बारिश के बाद अचानक आए मलबे की चपेट में एक आवासीय मकान आ गया। इस घटना में मां, बेटा और बेटी की मौत हो गई। लगातार बारिश के बीच वड्यूडा गांव निवासी राजेंद्र…

अल्मोड़ा (उत्तराखंड) : जिले के हवालबाग ब्लॉक के वड्यूडा गांव में बारिश के बाद अचानक आए मलबे की चपेट में एक आवासीय मकान आ गया। इस घटना में मां, बेटा और बेटी की मौत हो गई। लगातार बारिश के बीच वड्यूडा गांव निवासी राजेंद्र राम के घर में मलबा घुस गया। घटना के वक्त सभी सोए हुए थे।जानकारी अनुसार मंगलवार की तड़के साढ़े तीन बजे तेज बारिश के बीच उनके घर में मलबा घुस गया। इस हादसे में घर के भीतर मौजूद राजेंद्र राम की पत्नी प्रेमा देवी 42, पुत्र मनीष 18 वर्ष और पुत्री कल्पना 19 वर्ष मलवे में दब गए।सूचना के बाद एसडीआरएफ, जिला आपदा प्रबंधन टीम, स्थानीय पुलिस बल और एसडीआरएफ के जवान भारी बारिश और दुर्गम परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जहां तीनों के शव बरामद किए गए।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि तीनों शव बरामद कर लिए गए हैं। इस घटना में दूसरे कमरे में सो रहा राजेंद्र राम सुरक्षित बच गया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…
योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित
3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…
मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…
बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17.79 लाख पार
देहरादून : बद्रीनाथ धाम में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या ने अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। 22 सितंबर तक 153 दिनों में 17 लाख 79 हजार 805 श्रद्धालु भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के कपाट…
