द इंडियन व्यू

अल्टीमेट टेबल टेनिस में एआई का आगाज़, अब तकनीक तय करेगी सही फैसला

अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) के सातवें सीजन में पहली बार कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित टेबल टेनिस रिव्यू (टीटीआर) सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा। गोवा में 9 से 26 जुलाई तक होने वाले इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों में…

Ragwendra P Singh
July 6, 2026
2 min read
अल्टीमेट टेबल टेनिस में एआई का आगाज़, अब तकनीक तय करेगी सही फैसला

अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) के सातवें सीजन में पहली बार कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित टेबल टेनिस रिव्यू (टीटीआर) सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा। गोवा में 9 से 26 जुलाई तक होने वाले इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों में यह नई तकनीक लागू रहेगी।

आयोजकों में सोमवार को बताया कि यह एआई आधारित रिव्यू सिस्टम विवादित अंपायरिंग फैसलों की 20 सेकंड से भी कम समय में साक्ष्य आधारित समीक्षा करेगा। इसे विशेष रूप से टेबल टेनिस की तेज रफ्तार और जटिल परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है।

यह तकनीक छह प्रमुख अंपायरिंग स्थितियों की समीक्षा करेगी। इनमें सर्विस के दौरान गेंद उछालने की ऊंचाई, उछाल का कोण, गेंद का टेबल की सतह से नीचे उछलना, खेल क्षेत्र के अंदर या बाहर उछाल, सर्विस के दौरान गेंद का छिपना और टेबल के किनारे पर गेंद लगने (एज बॉल) से जुड़े फैसले शामिल हैं।

रिव्यू सिस्टम के लिए कोर्ट के चारों ओर 14 से 15 हाई-स्पीड सिंक्रोनाइज्ड कैमरे लगाए जाएंगे, जो गेंद की गति, सर्विस की तकनीक और टेबल पर गेंद के संपर्क बिंदु को अलग-अलग कोणों से रिकॉर्ड करेंगे।

इसके बाद एआई इंजन इन आंकड़ों का विश्लेषण कर कुछ ही सेकंड में दृश्य प्रमाण तैयार करेगा, जिससे मैच अधिकारियों को सही निर्णय लेने में मदद मिलेगी। इस तकनीक का उपयोग केवल अंपायरों तक सीमित नहीं रहेगा। इसे लाइव प्रसारण से भी जोड़ा जाएगा, जिससे दर्शक भी रिव्यू प्रक्रिया को वास्तविक समय में देख सकेंगे।

यूटीटी ने 2019 से लगातार तकनीक और डेटा एनालिटिक्स का उपयोग बढ़ाया है। इसके बाद एआई आधारित लाइव सांख्यिकी प्रणाली, रियल-टाइम स्कोरिंग, खिलाड़ियों और टीमों का डेटाबेस, अंक तालिका, मैच आंकड़े, उन्नत प्रदर्शन विश्लेषण और शॉट स्पीड ट्रैकिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं भी लीग का हिस्सा बन चुकी हैं। अब एआई रिव्यू सिस्टम के जुड़ने से प्रतियोगिता में पारदर्शिता और निष्पक्षता को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।