द इंडियन व्यू

अर्जुन बाबूता एयर राइफल फाइनल में सातवें स्थान पर

नई दिल्ली : भारतीय निशानेबाज अर्जुन बाबूता ने काहिरा में चल रही अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) वर्ल्ड चैंपियनशिप राइफल/पिस्टल के पहले दिन पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में सातवां स्थान…

Ragwendra P Singh
November 9, 2025
2 min read
अर्जुन बाबूता एयर राइफल फाइनल में सातवें स्थान पर

नई दिल्ली : भारतीय निशानेबाज अर्जुन बाबूता ने काहिरा में चल रही अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) वर्ल्ड चैंपियनशिप राइफल/पिस्टल के पहले दिन पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में सातवां स्थान हासिल किया।अर्जुन ने क्वालिफिकेशन राउंड में 632.5 अंकों के साथ फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन फाइनल में उन्होंने 145.0 अंक जुटाकर सातवां स्थान प्राप्त किया।इस स्पर्धा में जर्मनी के मैक्सिमिलियन डैलिंगर ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि मौजूदा विश्व चैंपियन विक्टर लिंडग्रेन (स्वीडन) ने रजत और ओलंपिक चैंपियन शेंग लिआओ (चीन) ने कांस्य पदक अपने नाम किया।अर्जुन ने फाइनल की शुरुआत पहले सीरीज़ में 51.9 (10.6, 9.8, 10.6, 10.5, 10.4) अंकों से की और दूसरे सीरीज़ में 52.3 (10.6, 10.1, 10.7, 10.2, 10.7) अंक जुटाए। हालांकि 11वें शॉट में 9.7 का कम स्कोर आने से उनकी रैंकिंग नीचे चली गई और वे दूसरे शूटर के रूप में प्रतियोगिता से बाहर हो गए।इसी बीच पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में भारत के अनिश भंवाला ने 291–11x का शानदार स्कोर बनाकर पहले चरण की क्वालिफिकेशन के बाद सातवां स्थान हासिल किया। वहीं, समीर गुलिया ने 286–3x और आदर्श सिंह ने 285–8x अंक बनाए। इस स्पर्धा का दूसरा चरण और फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा, जिसमें शीर्ष छह निशानेबाज फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।