अर्चना गौतम के कैफे 'ओये चुरोस' में चोरी, कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात
मुंबई : अभिनेत्री और 'बिग बॉस' के 16वें सीजन में नजर आ चुकीं अर्चना गौतम के कैफे 'ओये चुरोस' में चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति कैफे में घुसा और पूरा कैश काउंटर लेकर फरार हो गया। अर्चना का यह…

मुंबई : अभिनेत्री और 'बिग बॉस' के 16वें सीजन में नजर आ चुकीं अर्चना गौतम के कैफे 'ओये चुरोस' में चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति कैफे में घुसा और पूरा कैश काउंटर लेकर फरार हो गया। अर्चना का यह कैफे मुंबई के वर्सोवा, अंधेरी पश्चिम इलाके में स्थित है। घटना के बाद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर कैफे का सीसीटीवी फुटेज शेयर किया है।अर्चना ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि एक व्यक्ति उनके कैफे में आया और कैश काउंटर ही लेकर चला गया। अभिनेत्री ने हैरानी जताते हुए कहा कि मुंबई में इतने कैफे होने के बावजूद चोर ने उनके कैफे को ही निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि वीडियो शेयर करने का मकसद लोगों को सतर्क करना है, ताकि सभी अपने आसपास की सुरक्षा को लेकर सावधान रहें।अर्चना ने बताया कि मामले में पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। उन्होंने मुंबई पुलिस से आरोपी की जल्द तलाश कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की अपील की। अभिनेत्री ने कहा कि मुंबई हमेशा उनके लिए सुरक्षित शहर रहा है और इस घटना से उन्हें काफी दुख पहुंचा है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और अपने आसपास की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की। अर्चना की पोस्ट पर रिद्धिमा पंडित और बेबिका धुर्वे समेत कई लोगों ने चिंता जताई है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'मगरमच्छ उसे खा जाएंगे', खरीदारी के एक वादे के चलते कैसे हुई नर्सिंग ऑफिसर की हत्या?
अभिषेक सिंह भिंड/भोपाल: मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक ऐसी खौफनाक घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। एक नर्सिंग ऑफिसर की उसके ही लिव-इन पार्टनर ने सिर्फ इसलिए गला घोंटकर हत्या कर दी, क्योंकि वह शादी…
मध्य प्रदेश: ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा; 13 से 14 की मौत, 30 से ज्यादा घायल
सरिता त्रिपाठी ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रविवार (18 अक्टूबर, 2026) तड़के एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। शीतला माता मंदिर के पास धान से लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को कुचल दिया, जिसमें कम…
महाराष्ट्र के बीड़ में एसटी बस और कार की टक्कर, पांच लोगों की मौत, एक घायल
मुंबई : महाराष्ट्र के बीड़ जिले में रविवार दोपहर एसटी बस और कार के बीच हुई टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा माजलगांव तहसील में खामगांव-पंढरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिंदेवाड़ी फाटा…
कोलकाता के पंडाल में भगदड़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हुई
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 17 लोगों की जान मौके पर ही चली गई। कम से कम 25 लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक की…
