अरिजीत-श्रेया की आवाज में गूंजा 'जय जय राम', 'रामायण' का पहला गाना रिलीज
रणबीर कपूर और साई पल्लवी अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर 14 सितंबर को जारी कर दिया गया। फिल्म का ट्रेलर इससे पहले जुलाई में ब्रह्म मुहूर्त के दौरान रिलीज किया गया…

रणबीर कपूर और साई पल्लवी अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर 14 सितंबर को जारी कर दिया गया। फिल्म का ट्रेलर इससे पहले जुलाई में ब्रह्म मुहूर्त के दौरान रिलीज किया गया था। गाने के वीडियो में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के रूप में नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों के स्वयंवर से लेकर वनवास तक के सफर की झलक दिखाई गई है। गाना टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है।'जय जय राम' को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसका संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है। गाने के बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। भक्ति और आध्यात्मिक भाव से भरपूर यह गीत फिल्म की कहानी और इसके पौराणिक संसार की झलक पेश करता है। गाने में रणबीर और साई की जोड़ी को राम और सीता के रूप में पहली बार विस्तृत अंदाज में देखने का मौका मिलता है।नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' में यश, रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह समेत कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है और इसे दो भागों में पेश किए जाने की योजना है। 'रामायण' का पहला भाग दिवाली 2026 के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
