अयातुल्ला खामेनेई ने कहा-इजराइल हो जाए तैयार, चार सैन्य अफसरों और परमाणु वैज्ञानिकों की हत्या का बदला लेगा ईरान
तेहरान : इजराइल के हवाई हमलों से ईरान में हाहाकार मच गया है। इजराइल की सेना ने परमाणु ठिकानों को नष्ट करने के साथ कई सैन्य अफसरों और वैज्ञानिकों को मार गिराया है। इस पर इस्लामी क्रांति के नेता अयातुल्ला सैय्यद अली…

तेहरान : इजराइल के हवाई हमलों से ईरान में हाहाकार मच गया है। इजराइल की सेना ने परमाणु ठिकानों को नष्ट करने के साथ कई सैन्य अफसरों और वैज्ञानिकों को मार गिराया है। इस पर इस्लामी क्रांति के नेता अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई ने शुक्रवार सुबह संदेश में तीखी प्रतिक्रिया दी । उन्होंने कहा कि ईरानी प्रतिशोध सहने के लिए इजराइल तैयार हो जाए।
तेहरान टाइम्स अखबार के अनुसार, खामेनेई ने आधिकारिक संदेश में शुक्रवार सुबह तेहरान में इजराइल के हमलों में कम से कम चार ईरानी सैन्य अधिकारियों और परमाणु वैज्ञानिकों की हत्या का बदला लेने की कसम खाई। उन्होंने कहा कि ईरान के इस्लामी क्रांति रक्षक कोर (आईआरजीसी) के कमांडर मेजर जनरल होसैन सलामी, खतम अल-अनबिया केंद्रीय मुख्यालय के कमांडर मेजर जनरल घोलम अली राशिद, ईरान के परमाणु वैज्ञानिक, पूर्व परमाणु प्रमुख फेरेदून अब्बासी और मोहम्मद मेहदी तेहरानची की हत्या का बदला लिया जाएगा।
सैय्यद अली खामेनेई ने कहा कि आज सुबह के शुरुआती घंटों में जायोनी शासन ने ईरान में अपराध कर अपने हाथ खून से सान लिए हैं। आवासीय केंद्रों को निशाना बनाया है। जायोनी शासन को कड़ी सजा का इंतजार करना चाहिए। इस्लामी गणतंत्र ईरान के सशस्त्र बलों का शक्तिशाली हाथ उठेगा।
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना के अनुसार, खामेनेई ने कहा कि इजराइली शासन ने ईरान पर रात भर के हमलों के साथ अपने लिए एक कड़वी और दर्दनाक नियति तय कर ली है। उसे अब कठोर दंड का इंतजार करना होगा। तस्वीरों में राजधानी के कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त आवासीय इमारतें दिखाई दे रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और सरकारी टीवी के रिपोर्टरों ने बताया कि उन्होंने पीड़ितों में महिलाओं और बच्चों के शव देखे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
