द इंडियन व्यू

अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को लेकर आशावाद के बीच भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद

मुंबई : भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और जीएसटी को रेशनलाइज बनाने को लेकर आशावाद के चलते भारतीय शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में 323.83 अंक या 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,425.15 पर बंद…

Ragwendra P Singh
September 10, 2025
2 min read
अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को लेकर आशावाद के बीच भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद

मुंबई : भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और जीएसटी को रेशनलाइज बनाने को लेकर आशावाद के चलते भारतीय शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान में बंद हुआ।

कारोबार के अंत में 323.83 अंक या 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,425.15 पर बंद हुआ। आईटी और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी के बीच 30 शेयरों वाला यह सूचकांक पिछले सत्र के 81,101.32 के बंद भाव के मुकाबले 81,504.36 पर अच्छी बढ़त के साथ खुला। सूचकांक ने दिन के कारोबार में 81,643.88 का उच्चतम स्तर छुआ।

निफ्टी 104.50 अंक या 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,973.10 पर बंद हुआ।

विश्लेषकों ने कहा, भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार वार्ताओं को लेकर नए सिरे से आशावाद ने मार्केट सेंटीमेंट को मजबूत किया है। जीएसटी को रेशनलाइज बनाने और मौद्रिक नरमी के लाभों से वित्त वर्ष 26 की दूसरी छमाही की बेहतर आय की उम्मीद, मूल्यांकन को मजबूती प्रदान कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि अगले सप्ताह फेड द्वारा ब्याज दरों में संभावित कटौती और टेक्नोलॉजी खर्च में सुधार की उम्मीदों के चलते आईटी सूचकांक ने अपने बेहतर प्रदर्शन को जारी रखा।

निवेशक टैरिफ संबंधी मुद्दों के समाधान के संकेतों के लिए भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता की प्रगति पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

सेंसेक्स पैक में बीईएल, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, एसबीआई, एलएंडटी, आईटीसी और बजाज फिनसर्व टॉप गेनर्स रहे। वहीं, एमएंडएम, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल और पावरग्रिड टॉप लूजर्स रहे।

अधिकांश क्षेत्रीय सूचकांकों ने सत्र का अंत सकारात्मक रुख के साथ किया। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस 161.80 अंक या 0.62 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 359.60 अंक या 0.64 प्रतिशत और निफ्टी आईटी 927.90 अंक या 2.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

मुनाफावसूली के बीच निफ्टी ऑटो 348.55 अंक या 1.28 प्रतिशत गिर गया।

ब्रॉडर मार्केट ने भी यही रुख अपनाया। निफ्टी बैंक 319.90 अंक या 0.59 प्रतिशत, निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 130.30 अंक या 0.73 प्रतिशत, निफ्टी मिडकैप 100 में 535.20 अंक या 0.93 प्रतिशत और निफ्टी बैंक ने 319.90 अंक या 0.59 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…