द इंडियन व्यू

अमित शाह आज चित्रकूट प्रवास पर, नानाजी की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में होंगे शामिल

भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर सतना जिले में स्थित भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट आ रहे हैं। वे यहां राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख की 15वीं पुण्यतिथि पर दीन दयाल शोध…

Ragwendra P Singh
February 27, 2025
2 min read
अमित शाह आज चित्रकूट प्रवास पर, नानाजी की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में होंगे शामिल

भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर सतना जिले में स्थित भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट आ रहे हैं। वे यहां राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख की 15वीं पुण्यतिथि पर दीन दयाल शोध संस्थान के उद्यमिता विद्यापीठ परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।सतना कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि विद्यापीठ में भारत रत्न नानाजी देशमुख की 15वीं पुण्यतिथि पर 25 फरवरी से तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू हो चुका है। आज कार्यक्रम के अंतिम दिन राष्ट्रीय विचार गोष्ठी में शाह शामिल होंगे और नानाजी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। शाह दोपहर 2:55 बजे चित्रकूट पहुंचेंगे और 3:55 बजे वापस रवाना हो जाएंगे।उन्होंने बताया कि केन्द्रीय गृहमंत्री शाह के चित्रकूट दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चित्रकूट को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। पांच आईपीएस सहित करीब 600 जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। साथ मे अन्य व्यवस्थाओं के लिए 15 कार्यपालिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। तीन दिन में अमित शाह का यह मध्य प्रदेश में दूसरा दौरा है। इससे पहले वे 25 फरवरी को भोपाल में आयोजित दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव खजुराहो से पहुंचेंगे चित्रकूटमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी आज नानाजी देशमुख की 15वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री खजुराहो से दोपहर 1ः30 बजे रवाना होकर दोपहर दो बजे हेलीपैड उद्यमिता परिसर आएंगे और दोपहर 2ः45 बजे शाह के साथ स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात सायं 4ः20 बजे हेलीकॉप्टर से खजुराहो के लिए प्रस्थान करेंगे।

प्रसिद्ध कथावाचक मोरारी बापू भी शामिल होंगेइस कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथावाचक मोरारी बापू भी शामिल होंगे। वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एशियाई खेल-2026 में मध्य प्रदेश के 32 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, 10 खेल विधाओं में दिखाएंगे दमखम

भोपाल : मध्य प्रदेश की खेल प्रतिभाएं एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए तैयार हैं। जापान के आइची प्रांत और नागोया शहर में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 20वें एशियाई…

दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी

दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…

किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण

भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…

दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…