अमित शाह आज ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का करेंगे समापन, मप्र को देंगे बड़ी सौगात
भोपाल। केन्द्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर भोपाल आ रहे हैं। वो यहां शाम 4 बजे राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन कार्यक्रम में बतौर…

भोपाल। केन्द्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर भोपाल आ रहे हैं। वो यहां शाम 4 बजे राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शाह मध्य प्रदेश को दूध संकलन के लिए बड़ी सौगात देंगे।समिट के दौरान मध्य प्रदेश सरकार का नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (एनडीडीबी) के साथ एमओयू किया जाएगा और इसके माध्यम से सांची दूध की नेशनल लेवल पर ब्रांडिंग की जाएगी। सरकार ने साफ किया है कि सांची ब्रांड के नाम में कोई बदलाव नहीं होगा। कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में एमपी स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड एवं संबद्ध दुग्ध संघों और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के मध्य सहकार्यता अनुबंध (कोलेबोरेशन एग्रीमेंट) किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि इस अनुबंध की अवधि पांच साल होगी, जिसका आपसी सहमति से विस्तार किया जा सकेगा। इस अनुबंध के तहत हर ग्राम पंचायत में कलेक्शन सेन्टर स्थापित किए जाएंगे। दुग्ध संघों की प्रोसेसिंग क्षमता में वृद्धि की जाएगी। कार्यक्रम में केन्द्रीयमंत्री शाह शामिल निवेशकों से चर्चा करेंगे। उनके अलावा केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र शेखावत और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी आज विभिन्न सत्रों में शामिल होंगे। पर्यटन के क्षेत्र में राज्य के ब्रांड एंबेसेडर बनाए गए पंकज त्रिपाठी भी समिट में शामिल होंगे। केन्द्रीयमंत्री मनोहर लाल राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में प्रात: 10 बजे समिट हॉल क्रमांक 1 में एमपी इंटीग्रेटेड टाउनशिप पॉलिसी, पुनर्घनत्वीकरण और मध्य प्रदेश हाउसिंग रिडेवेलपमेंट पॉलिसी पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी उपस्थित रहेगे। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दूसरे दिन पर्यटन एवं संस्कृति पर विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें अभिनेता पंकज त्रिपाठी प्रमुख वक्ता के रूप में शामिल होंगे। इस चर्चा में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र शेखावत, इतिहासकार केके मोहम्मद, इंडियन होटल्स कंपनी के रोहित खोसला, मेक माय ट्रिप के समीर बजाज और अन्य विशेषज्ञ भाग लेंगे। पंकज त्रिपाठी बतौर कलाकार पर्यटन और फिल्म इंडस्ट्री के संबंध पर भी बात करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
एशियाई खेल-2026 में मध्य प्रदेश के 32 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, 10 खेल विधाओं में दिखाएंगे दमखम
भोपाल : मध्य प्रदेश की खेल प्रतिभाएं एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए तैयार हैं। जापान के आइची प्रांत और नागोया शहर में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 20वें एशियाई…
दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी
दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…
किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण
भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…
दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री
भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…
