खाता नहीं खुला, फिर भी बेफिक्र कोच… क्या है अभिषेक पर भरोसे की वजह?
टी20 विश्व कप में भारत के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का अभी खाता तक खोलना बाकी है। वह टूर्नामेंट में एक भी रन नहीं बना पाए हैं। इसके बाद भी भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक बेफिक्र हैं। बुधवार को टीम इंडिया…

टी20 विश्व कप में भारत के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का अभी खाता तक खोलना बाकी है। वह टूर्नामेंट में एक भी रन नहीं बना पाए हैं। इसके बाद भी भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक बेफिक्र हैं। बुधवार को टीम इंडिया नीदरलैंड के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेलने जा रही है।
इसके बाद महत्वपूर्ण सुपर-8 चरण शुरू होगा, फिर कोच 'तुरुप के इक्के' समझे जाने वाले अभिषेक शर्मा के बल्ले से रन नहीं बनने से आखिर बेफिक्र क्यों हैं? सितांशु कोटक अपनी इस बेफिक्री की वजह प्रतिद्वंद्वी टीमों की अभिषेक शर्मा को केंद्र में रखकर बन रही रणनीतियों को बताते हैं। इसके अलावा उनका दावा है कि अभिषेक शर्मा ने खुद का प्लान बना रखा है।
बल्लेबाजी कोच ने मंगलवार को कहा, ‘सबसे पहले तो ये कि अगर टीमें खुलकर कह रही हैं कि वे उसको लेकर खास रणनीति बना रही हैं और जब वह आउट कर देती हैं तो बहुत खुश होती हैं। इसका बहुत सारा श्रेय अभिषेक को जाता है कि वह इतना अच्छा कर रहा है कि वे उसे लेकर चिंतित हैं।
हम भी अच्छे से प्लान कर रहे हैं और वह भी अपने आइडिया के साथ आता है। अगर टीमें उसे लेकर चिंता में हैं तो ये हमारे लिए बहुत अच्छा संकेत है और इसका क्रेडिट उसी को जाता है कि वह ऐसे खेल रहा है।’

कोटक ने आगे कहा, 'बीमार पड़ने से पहले अभिषेक ने मैचों में रन बनाए। टी20 में कभी-कभी 10 गेंदों में 30 रन भी महत्वपूर्ण होते हैं, इसलिए ऐसा नहीं है कि वह योगदान नहीं दे रहा। ईमानदारी से कहूं तो हम अपने सभी बल्लेबाजों और सभी खिलाड़ियों पर फोकस रखते हैं। हम किसी एक खिलाड़ी को चुनकर ये नहीं कहते कि 'उसने स्कोर नहीं किया है'।
टी20 उच्च-जोखिम वाला खेल है, कोई भी आउट होगा ही। अगर हम इस पर बहुत ज्यादा जोर देंगे तो ये खिलाड़ियों पर अनावश्यक दबाव डालेगा। वह अच्छे फॉर्म में है। उसका प्लान क्लियर है, माइंडसेट क्लियर है और यही हमारे लिए मायने रखता है।'
अभिषेक शर्मा टी20 विश्व कप में अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। नामीबिया के खिलाफ दूसरे मैच में वह पेट में संक्रमण की वजह से नहीं खेल पाए थे।
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उनसे बहुत उम्मीदें थीं लेकिन उस मुकाबले में भी वह बिना खाता खोले आउट हो गए थे। अब नीदरलैंड के खिलाफ अगर वह लय में आते हैं तो सुपर-8 से पहले भारतीय टीम के लिए निश्चित तौर पर ये अच्छा संकेत रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
