टाटा स्टील मास्टर्स में अब्दुसत्तोरोव चैंपियन, गुकेश सर्वश्रेष्ठ भारतीय
उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव ने खराब फॉर्म से जूझ रहे अर्जुन एरिगेसी को मात देकर सोमवार को यहां टाटा स्टील मास्टर्स का खिताब जीता, जबकि विश्व विजेता डी गुकेश संयुक्त आठवंे स्थान के साथ भारतीय खिलाड़ियों के बीच…

उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव ने खराब फॉर्म से जूझ रहे अर्जुन एरिगेसी को मात देकर सोमवार को यहां टाटा स्टील मास्टर्स का खिताब जीता, जबकि विश्व विजेता डी गुकेश संयुक्त आठवंे स्थान के साथ भारतीय खिलाड़ियों के बीच शीर्ष पर रहे।
गुकेश ने अंतिम दौर में जर्मनी के विन्सेंट केमर से ड्रॉ खेला और 6.5 अंक के साथ भारतीय खिलाड़ियों के बीच शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्होंने हालांकि प्रतियोगिता के दौरान आधे अंक जुटाकर उम्मीद से खराब प्रदर्शन किया और 2750 रेटिंग अंक से नीचे खिसक गए।
आर प्रज्ञानानंदा ने भी नीदरलैंड के जोर्डन वैन फोरेस्ट के साथ ड्रॉ खेला और 5.5 अंक के साथ टूर्नामेंट खत्म किया। अगर कैंडिडेट्स टूर्नामेंट से पहले इस प्रदर्शन को देखें तो भारतीय खिलाड़ी को सुधार करना होगा।
एरिगेसी को रेटिंग के मामले में सबसे अधिक नुकसान हुआ क्योंकि उन्होंने 29 अंक गंवा दिए और विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 से बाहर हो गए। असल में गुकेश ही एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं जो लाइव रेटिंग सूची में 10वें नंबर पर हैं और शतरंज के शौकीनों के लिए यह हैरानी की बात है कि 2750 रेटिंग से ऊपर कोई भारतीय नहीं है।

अब्दुसत्तोरोव ने 13 बाजी के मुकाबले में नौ अंक हासिल किए। उनके जूनियर हमवतन और विश्व कप विजेता जावोखिर सिंदारोव उनसे आधा अंक पीछे दूसरे स्थान पर रहे। फोरेस्ट, केमर और अमेरिका के हैंस नीमन 7.5 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे जो जर्मनी के मथाइस ब्लूबाउम और टूर्नामेंट के 14 साल के सनसनीखेज खिलाड़ी तुर्की के यागिज कान एर्दोगमुस से आधा अंक अधिक है।
गुकेश, नीदरलैंड के अनीश गिरी और स्लोवेनिया के व्लादिमीर फेदोसेव ने प्रज्ञानानंद से एक अंक अधिक हासिल किया और संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर रहे। एरिगेसी और अरविंद चिदंबरम ने 4.5 अंक जुटाए जबकि चेक गणराज्य के थाई दाई वैन गुयेन आखिरी पांच दौर के मुकाबले हारने के बाद सिर्फ तीन अंक के साथ सबसे आखिरी स्थान पर रहे।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
