द इंडियन व्यू

अनुराग ठाकुर का तृणमूल कांग्रेस पर तंज- बंगाल में अपराध, भ्रष्टाचार और कटमनी का सिंडिकेट

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। बुधवार को नदिया में रोड शो और जनसभा तथा कोलकाता…

Ragwendra P Singh
April 22, 2026
2 min read
अनुराग ठाकुर का तृणमूल कांग्रेस पर तंज- बंगाल में अपराध, भ्रष्टाचार और कटमनी का सिंडिकेट

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। बुधवार को नदिया में रोड शो और जनसभा तथा कोलकाता पोर्ट विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराध, भ्रष्टाचार और कटमनी का संगठित तंत्र चलाया जा रहा है।

 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि 4 मई को राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद पिछले 15 वर्षों के कथित अत्याचारों और गुंडाराज का हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के शासन में राज्य भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पलायन जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। उनके अनुसार यह चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं बल्कि बंगाल की अस्मिता बचाने का चुनाव है।

 

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि राज्य के गांव, गली और मोहल्लों में तृणमूल समर्थित तत्वों का दबदबा है, जो कथित रूप से सिंडिकेट तंत्र चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी व्यवस्था को समाप्त करने की क्षमता रखती है और कानून के माध्यम से कार्रवाई करेगी। अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अवैध घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य के युवा रोजगार के अभाव में बाहर जाने को मजबूर हैं और बेरोजगारी गंभीर समस्या बन चुकी है।

 

उन्होंने दावा किया कि कल्याणकारी योजनाओं में भी अनियमितताएं हुई हैं और सार्वजनिक धन का दुरुपयोग किया गया है। साथ ही आरोप लगाया कि सीमा पर बाड़बंदी के लिए भी राज्य सरकार पर्याप्त सहयोग नहीं दे रही है। महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि संदेशखाली और आरजी कर अस्पताल जैसी घटनाओं ने राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

 

उन्होंने विश्वास जताया कि 4 मई को राज्य की जनता तृणमूल कांग्रेस से मुक्ति दिलाएगी और “सोनार बांग्ला” के सपने को साकार करने की दिशा में मतदान करेगी।-----

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…