अनाहत सिंह ने स्क्वैश ऑन फायर ओपन जीता, पहला पीएसए ब्रॉन्ज-लेवल खिताब अपने नाम किया
वॉशिंगटन : भारत की उभरती स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को स्क्वैश ऑन फायर ओपन जीत लिया और अपने करियर का पहला पीएसए ब्रॉन्ज-लेवल खिताब अपने नाम किया। विश्व रैंकिंग में 31वें स्थान पर काबिज…

वॉशिंगटन : भारत की उभरती स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को स्क्वैश ऑन फायर ओपन जीत लिया और अपने करियर का पहला पीएसए ब्रॉन्ज-लेवल खिताब अपने नाम किया।
विश्व रैंकिंग में 31वें स्थान पर काबिज अनाहत ने फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त और विश्व नंबर 10 जॉर्जिना केनेडी (इंग्लैंड) को सीधे गेमों में 12-10, 11-5, 11-7 से हराया। यह मुकाबला महज 26 मिनट में समाप्त हुआ। यह अनाहत का पहला विश्व स्तरीय पीएसए खिताब है।
विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता अनाहत सिंह को हाल ही में पीएसए की ओर से वीमेंस चैलेंजर प्लेयर ऑफ द सीजन चुना गया था। इसके अलावा, उन्होंने वीमेंस यंग प्लेयर ऑफ द सीजन का खिताब भी संयुक्त रूप से जीता।
पुरुष वर्ग के फाइनल में मोहम्मद एलशोरबागी ने ऑल-इंग्लैंड मुकाबले में डेक्लन जेम्स को 11-4, 11-6, 11-8 से हराकर अपना 52वां पीएसए टूर खिताब जीता।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
