अनाहत सिंह की शानदार जीत, क्वार्टर फाइनल में मिस्र की यना से भिड़ंत
अमेरिका की चार्लोट सेज को हराकर मौजूदा महिला राष्ट्रीय विजेता अनाहत सिंह ने 15,000 डॉलर पुरस्कार राशि वाले पीएसए चैलेंजर टूर्नामेंट बोस्टन ओपन स्क्वाश के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता अनाहत ने…

अमेरिका की चार्लोट सेज को हराकर मौजूदा महिला राष्ट्रीय विजेता अनाहत सिंह ने 15,000 डॉलर पुरस्कार राशि वाले पीएसए चैलेंजर टूर्नामेंट बोस्टन ओपन स्क्वाश के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता अनाहत ने पहले दौर में बाई मिलने के बाद अंतिम 16 दौर में स्थानीय खिलाड़ी सेज को 11-4, 11-6, 9-11, 11-8 से हराया।

विश्व रैंकिंग में 45वें स्थान पर रहने वाली दिल्ली की इस युवा खिलाड़ी के सामने मिस्र की आठवीं वरीयता प्राप्त यना स्वाइफी की चुनौती होगी।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
