अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला की फिल्म ‘लव लॉटरी’ का दूसरा गाना ‘बेवफा’ रिलीज, रिश्तों के दर्द को बयां करता है यह ट्रैक
Mumbai : अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला की आगामी फिल्म ‘लव लॉटरी’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। फिल्म के पहले गाने ‘नजर लग जाएगी’ के बाद अब निर्माताओं ने दूसरा गीत ‘बेवफा’ जारी कर दिया है। प्यार, शादी और…

Mumbai : अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला की आगामी फिल्म ‘लव लॉटरी’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। फिल्म के पहले गाने ‘नजर लग जाएगी’ के बाद अब निर्माताओं ने दूसरा गीत ‘बेवफा’ जारी कर दिया है। प्यार, शादी और रिश्तों में पैदा होने वाले अविश्वास पर आधारित यह गीत कहानी के भावनात्मक पहलू को सामने लाता है। गीत में टूटते भरोसे, धोखे और रिश्ते में पैदा हुए दर्द को जज्बाती अंदाज में पेश किया गया है।‘बेवफा’ को उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में फिल्माया गया है। इसके बोल अरविंद पांडे ने लिखे हैं और कृष्ण बेउरा ने अपनी आवाज दी है। गीत का संगीत वरुण मिश्रा और अरविंद पांडे ने तैयार किया है। फिल्म की कहानी में प्रेम और रिश्तों के साथ शक, धोखे और कानूनी लड़ाई जैसे पहलू भी शामिल हैं, ऐसे में यह गीत कहानी के भावनात्मक हिस्से को और गहराई देता है।‘लव लॉटरी’ की कहानी भरनी वर्मा की रहस्यमय मौत के बाद शुरू होने वाली घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। इस मामले में कार्तिक सक्सेना शक के घेरे में आ जाता है और इसके बाद सच की तलाश के साथ एक जटिल कानूनी लड़ाई शुरू होती है। निर्देशक अरविंद पांडे के मुताबिक, ‘बेवफा’ कहानी में रिश्तों के टूटने के बाद पैदा होने वाले दर्द और अकेलेपन को सामने लाता है। निर्माता कुलदीप भार्गव ने भी कहा कि फिल्म में सस्पेंस के साथ रिश्तों से जुड़े भावनात्मक संघर्ष को अहम जगह दी गई है।फिल्म में अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला के अलावा कबीर दुहान सिंह, विजयंत कोहली, हेमंत पांडे, इंदिरा कृष्णन और संतोष शुक्ला प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन अरविंद पांडे ने किया है, जबकि कहानी और लेखन अंकुर खत्री का है। कुलदीप भार्गव के निर्माण में सिनेमा-गंज फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘लव लॉटरी’ 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
