Weather Update: कोहरे की वजह से दो दर्जन ट्रेने प्रभावित, जानिए मौसम का पूरा हाल
बीएस राय: उत्तर प्रदेश के साथ ही राजधानी दिल्ली में भी कोहरे का असर देखा जा रहा है। मंगलवार सुबह दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम हो गई और 25 ट्रेनें देरी से चलीं। शहर में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री…
बीएस राय: उत्तर प्रदेश के साथ ही राजधानी दिल्ली में भी कोहरे का असर देखा जा रहा है। मंगलवार सुबह दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम हो गई और 25 ट्रेनें देरी से चलीं। शहर में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा, "सुबह 5 से 5.30 बजे के बीच पालम में 11-13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवाओं के साथ घने कोहरे में न्यूनतम दृश्यता 150 मीटर दर्ज की गई, जो धीरे-धीरे सुधरकर 8.30 बजे तक 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवाओं के साथ हल्के कोहरे में 700 मीटर हो गई।"
सफदरजंग में न्यूनतम दृश्यता 500 मीटर रही। एक अधिकारी ने बताया कि कोहरे के कारण सुबह 6 बजे तक कुल 25 ट्रेनें देरी से चलीं। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान सोमवार के 9.6 डिग्री सेल्सियस से मामूली बढ़कर 10.5 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है।
सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 92 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग ने दिन में बहुत घना कोहरा छाए रहने तथा अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 303 के साथ 'बहुत खराब' श्रेणी में रहा।
0 से 50 के बीच के एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बहुत खराब' तथा 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
