द इंडियन व्यू

UN से प्रतिबंधित देश पर मुनीर मेहरबान! 400 करोड़ डॉलर की डील, फाइटर जेट सहित कई हथियार देगा PAK

राघवेन्द्र प्रताप सिंह: चीन के रहमो करम पर पलने वाला पाकिस्तान अफ्रीकी देश लीबिया को हथियार की बड़ी खेप बेचने की तैयारी में है। पाकिस्तान 400 करोड़ डॉलर से अधिक का हथियार लीबिया को बेचेगा। यह डील पाकिस्तान की अब तक की…

Ragwendra P Singh
December 26, 2025
3 min read
UN से प्रतिबंधित देश पर मुनीर मेहरबान! 400 करोड़ डॉलर की डील, फाइटर जेट सहित कई हथियार देगा PAK

 राघवेन्द्र प्रताप सिंह:  चीन के रहमो करम पर पलने वाला पाकिस्तान अफ्रीकी देश लीबिया को हथियार की बड़ी खेप बेचने की तैयारी में है। पाकिस्तान 400 करोड़ डॉलर से अधिक का हथियार लीबिया को बेचेगा। यह डील पाकिस्तान की अब तक की सबसे बड़ी हथियारों की बिक्री में से एक है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लीबिया पर आर्म्स इम्बार्गो लगाया हुआ है, जिसके तहत लीबिया को हथियार और सैन्य उपकरण बेचने और उससे खरीदने पर प्रतिबंध है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस डील के तहत पाकिस्तान, लीबियन नेशनल आर्मी (एलएनए) को हथियार बेचेगा। पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर इसी सिलसिले में पिछले हफ्ते लीबिया के बेंगाजी शहर का दौरा किया था। यहां उन्होंने लीबिया आर्मी के डेप्युटी कमांडर-इन-चीफ सद्दाम खलीफा हफ्तार से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच आर्म्स डील पर बात तय हुई। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और सेना ने अभी तक इस पर बयान जारी नहीं किया है।

16 जेएफ-17 फाइटर जेट का जिक्र :

रॉयटर्स ने दावा है कि उसने इस डील पर मुहर लगने से पहले की एक कॉपी देखी थी, जिसमें 16 जेएफ-17 फाइटर जेट का जिक्र था। JF-17 एक कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है, जिसे पाकिस्तान और चीन ने मिलकर बनाया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान के एक अधिकारी ने डील को सही बताया। पाकिस्तानी अधिकारियों में से एक ने बताया कि इस सौदे में जमीन, समुद्र और वायु सेना के लिए उपकरणों की बिक्री शामिल है, जो ढाई साल की अवधि में पूरी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि इसमें जेएफ-17 लड़ाकू विमान भी शामिल हो सकते हैं। दो अधिकारियों ने बताया कि सौदे का मूल्य 4 अरब डॉलर से अधिक है, जबकि अन्य दो ने कहा कि यह 4.6 अरब डॉलर का है।

लीबियन आर्मी ने कही थी डिफेंस डील की बात :

लीबियन नेशनल आर्मी के आधिकारिक मीडिया चैनल ने बताया है कि उन्होंने पाकिस्तान के साथ एक डिफेंस डील किया है, जिसमें हथियारों की बिक्री, ज्वाइंट ट्रेनिंग और मिलिट्री मैन्युफैक्चरिंग शामिल है। तीन पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि इस समझौते से संयुक्त राष्ट्र के किसी भी हथियार प्रतिबंध का उल्लंघन नहीं हुआ है। एक अधिकारी ने कहा कि लीबिया के साथ समझौते करने वाला पाकिस्तान अकेला देश नहीं है। दूसरे ने कहा कि लीबिया पर कोई प्रतिबंध नहीं है। एक अन्य पाकिस्तानी अधिकारी ने कहा कि तीसरे ने कहा कि ईंधन निर्यात में बढ़ोतरी को देखते हुए लीबियाई अधिकारियों के पश्चिमी देशों के साथ बेहतर संबंध देखने को मिल रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।