Stock Market Today: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी पर दबाव, सेंसेक्स 80 अंक टूटा; निफ्टी 24,050 के नीचे
Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी बनी हुई नजर आ रही है। आज के कारोबार की सपाट स्तर पर मिली-जुली शुरुआत हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, लेकिन…

Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी बनी हुई नजर आ रही है। आज के कारोबार की सपाट स्तर पर मिली-जुली शुरुआत हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, लेकिन थोड़ी देर बाद ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की चाल में कमजोरी आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.10 प्रतिशत और निफ्टी 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।बीएसई का सेंसेक्स आज 36.84 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 76,994.11 अंक के स्तर पर खुला। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से पहले 20 मिनट में ही यह सूचकांक 125 अंक से अधिक की बढ़त के साथ 77,083.49 अंक के स्तर पर आ गया। इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स ने लाल निशान में गोता लगा दिया। लगातार हो रही बिकवाली की वजह से यह सूचकांक गिर कर 76,764.26 अंक के स्तर तक आ गया।इसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिससे इस सूचकांक की चाल में मामूली सुधार होता हुआ नजर आया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 79.93 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,877.34 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।सेंसेक्स के विपरीत एनएसई के निफ्टी ने आज 2.85 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक कमजोरी के साथ 24,077.55 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से कुछ देर में ही यह सूचकांक रिकवर कर हरे निशान में 24,082.60 अंक के स्तर तक आ गया। हालांकि यह तेजी टिक नहीं सकी। इसके बाद बाजार में एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से निफ्टी दोबारा लाल निशान में गिर गया।शेयरों की लगातार हो रही बिक्री के कारण यह सूचकांक सुबह 10 बजे के करीब गिर कर 24,009.50 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 34.30 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,046.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,962 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,310 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,652 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 12 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 18 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 22 शेयर हरे निशान में और 28 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से अदानी पोर्ट्स, आईटीसी, भारती एयरटेल, बजाज ऑटो और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 3.53 प्रतिशत से लेकर 2.02 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, श्रीराम फाइनेंस, मैक्स हेल्थकेयर, इंटरग्लोब एवियेशन, नेस्ले और बजाज फिनसर्व के शेयर 3.52 प्रतिशत से लेकर 2.74 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 307.24 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,957.27 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 95.25 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,080.40 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
कच्चे तेल का दाम फिर से सातवें आसमान पर, 110 डॉलर प्रति बैरल हुआ भाव
नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच कच्चे तेल का दाम फिर सातवें आसमान पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मई के बाद पहली बार ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई है। क्रूड के…
थाइलैंड दौरे पर सीतारमण, आईएमएफ, विश्व बैंक की सालाना बैठकों में शामिल होंगी
नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को थाइलैंड की चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रवाना हो गईं। वह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) तथा विश्व बैंक समूह की सालाना बैठकों के साथ-साथ जी-20 और जी-7 के…
ईपीएफओ ने कंपनियों से 28 दिसंबर से पहले पीएफ ट्रस्ट एमनेस्टी के लिए आवेदन करने को कहा
नई दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने मंगलवार को एक बार फिर कंपनियों से 28 दिसंबर की तय समय-सीमा से पहले पीएफ ट्रस्ट एमनेस्टी के लिए आवेदन करने को कहा है।श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में…
शेयर बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स 1109 अंक उछला, निफ्टी 359 अंक चढ़ा
नई दिल्ली : हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट से उबरते हुए बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की टिप्पणियों और आईटी सेक्टर में उछाल से शेयर बाजार के दोनों…
