द इंडियन व्यू

Operation Sindoor: ‘भारत ने पाकिस्तान से 4-5 जेट मार गिराए’, एयरफोर्स चीफ ने खोल दी पोल

ऑपरेशन सिंदूर….पाकिस्तान के लिए एक बुरा सपना है. पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने बहुत नुकसान पहुंचाया है. भारत से मुंह की खाकर भी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री दुनिया भर में खुद की शेखी बघार रहे हैं. इस बीच भारतीय…

Ragwendra P Singh
October 3, 2025
2 min read
Operation Sindoor: ‘भारत ने पाकिस्तान से 4-5 जेट मार गिराए’, एयरफोर्स चीफ ने खोल दी पोल

ऑपरेशन सिंदूर….पाकिस्तान के लिए एक बुरा सपना है. पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने बहुत नुकसान पहुंचाया है. भारत से मुंह की खाकर भी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री दुनिया भर में खुद की शेखी बघार रहे हैं. इस बीच भारतीय वायुसेना के चीफ एपी सिंह ने पाकिस्तान की पोल खोल दी. आईएएफ चीफ ने बताया कि हमने पाकिस्तान के चार-पांच फाइटर जेट गिराए थे. पाकिस्तान को ऑपेरशन सिंदूर की वजह से भारी कीमत चुकानी पड़ी है.

दुनिया को हमसे सीखना चाहिए
आईएएफ चीफ ने कहा कि पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर को इतिहास में याद किया जाएगा. तीन-चार दिन में ही हमने पूरा युद्ध अपने नाम कर लिया. दुनिया को भारत से सीखना चाहिए कि युद्ध को कैसे खत्म किया जाता है. भारत पाकिस्तान के 200 किलोमीटर अंदर घुसा था. हमारी मिसाइल अचूक और अभेद्य थी. खास बात है कि पूरे ऑपरेशन में पाकिस्तान के आम लोगों को नुकसान नहीं पहुंचा है.

पाकिस्तान को कितना हुआ नुकसान
आईएएफ चीफ सिंह ने बताया कि ऑपरेशन सिंह के दौरान, पाकिस्तान के चार-पांच फाइटर जेट मार गिराए थे. इसमें जेएफ-16 भी शामिल था. खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की मिसाइल प्रणाली को भी नुकसान हुआ है. हमने सी-130 को भी बर्बाद कर दिया है.

एपी सिंह ने कहा- पाकिस्तान मनोहर कहानियों की तरह सोचता है
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से पता चलता है कि हम कितनी दूर तक मार सकते हैं. देश के लोगों से मैं वादा करता हूं कि जब भी देश को हमारी जरूरत होगी, हम हाजिर होंगे. पाकिस्तान को अगर लगता है कि उसने हमारे 15 जेट्स गिराए हैं तो सोचने दो. अगली बार कभी लड़ना हुआ तो वे यही सोचें कि हमारे पास 15 जेट्स नहीं है. मनोहर कहानियों की तरह सोचता है पाकिस्तान.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…