समाचार पोर्टल

ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप: प्रीतम केंद्रे ने गोल्ड पर निशाना साधा, भारत ने कुल 12 मेडल जीते

देहरादून ( ओम प्रकाश सिमल्टी) : इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में सोमवार को भारतीय शूटिंग टीम ने अपनी बढ़त को और मजबूत करते हुए पदक तालिका में चार और मेडल जोड़े। जर्मनी के…

Ragwendra P Singh
June 23, 2026
2 min read
ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप: प्रीतम केंद्रे ने गोल्ड पर निशाना साधा, भारत ने कुल 12 मेडल जीते

देहरादून ( ओम प्रकाश सिमल्टी) : इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में सोमवार को भारतीय शूटिंग टीम ने अपनी बढ़त को और मजबूत करते हुए पदक तालिका में चार और मेडल जोड़े। जर्मनी के सुहल में जारी इस प्रतियोगिता में भारत के प्रीतम केंद्रे ने 10 मीटर एयर राइफल मेंस जूनियर इवेंट में शानदार और संयमित प्रदर्शन के साथ गोल्ड पर निशाना साधा। यह इस चैंपियनशिप में भारत का पांचवां गोल्ड मेडल था।

भारत ने 25 मीटर पिस्टल विमेंस जूनियर टीम इवेंट में भी ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। अंजलि महेंद्र भागवत, परिषा गुप्ता और निथिला आइवी डार्लिंग प्रवीण क्रिस्टोफर की तिकड़ी ने पोडियम पर जगह बनाई। भारत को एक और ब्रॉन्ज मेडल 25 मीटर पिस्टल मेंस जूनियर टीम इवेंट में मिला, जहां अभिनव चौधरी, राज चंद्रा और जतिन ने बेहतरीन टीम प्रदर्शन करते हुए मेडल विजेताओं में अपनी जगह बनाई। इससे पहले, अन्वी राठौड़ ने 10 मीटर एयर राइफल महिला जूनियर इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत की मेडल संख्या बढ़ाई थी। अन्वी ने संयमित प्रदर्शन करते हुए पोडियम पर जगह बनाई और चैंपियनशिप में भारत के शानदार अभियान को और मजबूत किया।

इन चार मेडल के साथ, भारत की कुल मेडल संख्या अब 12 हो गई है, जिनमें 5 गोल्ड, 1 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारतीय टीम पदक तालिका में शीर्ष पर है, जो आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में व्यक्तिगत और टीम इवेंट्स में उसके लगातार अच्छे प्रदर्शन और दबदबे को दर्शाता है।

इससे पहले, भारत के समीर ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरुष जूनियर इवेंट के फाइनल में संयमित प्रदर्शन करते हुए 28 हिट के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन मेंस जूनियर इवेंट में रोहित कन्यान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड पर निशाना साधा था। भारत ने प्राची गायकवाड़ के जरिए सिल्वर मेडल भी जीता, जो 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन महिला जूनियर इवेंट में 354.7 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रही थीं।

( लेखक देहरादून में बैडमिंटन कोच हैं)

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…

योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित

3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…

मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…

बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17.79 लाख पार

देहरादून : बद्रीनाथ धाम में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या ने अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। 22 सितंबर तक 153 दिनों में 17 लाख 79 हजार 805 श्रद्धालु भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के कपाट…