Global Market: अमेरिकी बाजार में गिरावट, एशियाई शेयर बाजारों में तेजी का रुख
नई दिल्ली : ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के…

नई दिल्ली : ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजार आज आमतौर पर मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट में बिकवाली का दौर जारी रहा। यूएस ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी, ब्याज दर को लेकर बढ़ती चिंता और कच्चे तेल की कीमत में उछाल आने की वजह से निवेशक सतर्क मुद्रा में कारोबार करते रहे। इसका असर वॉल स्ट्रीट के सूचकांकों की गिरावट के रूप में साफ-साफ नजर आया। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 328.09 अंक यानी 0.63 प्रतिशत गिर कर 52,093.11 अंक के स्तर पर आ गया।इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.45 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,585.73 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 204.84 अंक यानी 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,981.57 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके विपरीत डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 113.77 अंक यानी 0.22 प्रतिशत उछल कर 52,206.88 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली होती रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.37 प्रतिशत टूट कर 10,658.13 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.34 प्रतिशत लुढ़क कर 8,090.28 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.15 प्रतिशत फिसल कर 25,402.28 अंक के स्तर पर बंद हुआ।अमेरिकी और यूरोपीय बाजार के विपरीत एशियाई बाजार में आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बना हुआ है। एशियाई बाजार में इकलौता सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.31 प्रतिशत टूट कर 1,573.79 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,235.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,625.85 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। कोस्पी इंडेक्स में आज जबरदस्त तेजी नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 83.27 अंक यानी 1.24 प्रतिशत उछल कर 6,710.53 अंक के स्तर पर आ गया है।ताइवान वेटेड इंडेक्स ने भी आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 503.25 अंक यानी 1.09 प्रतिशत बढ़ कर 46,014.74 अंक के स्तर पर आ गया है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.62 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,501.39 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.57 प्रतिशत की उछाल के साथ 3,886.48 अंक के स्तर पर, निक्केई इंडेक्स 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 63,819 अंक के स्तर पर और हैंग सेंग इंडेक्स 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,693 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
कच्चे तेल का दाम फिर से सातवें आसमान पर, 110 डॉलर प्रति बैरल हुआ भाव
नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच कच्चे तेल का दाम फिर सातवें आसमान पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मई के बाद पहली बार ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई है। क्रूड के…
थाइलैंड दौरे पर सीतारमण, आईएमएफ, विश्व बैंक की सालाना बैठकों में शामिल होंगी
नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को थाइलैंड की चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रवाना हो गईं। वह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) तथा विश्व बैंक समूह की सालाना बैठकों के साथ-साथ जी-20 और जी-7 के…
ईपीएफओ ने कंपनियों से 28 दिसंबर से पहले पीएफ ट्रस्ट एमनेस्टी के लिए आवेदन करने को कहा
नई दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने मंगलवार को एक बार फिर कंपनियों से 28 दिसंबर की तय समय-सीमा से पहले पीएफ ट्रस्ट एमनेस्टी के लिए आवेदन करने को कहा है।श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में…
शेयर बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स 1109 अंक उछला, निफ्टी 359 अंक चढ़ा
नई दिल्ली : हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट से उबरते हुए बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की टिप्पणियों और आईटी सेक्टर में उछाल से शेयर बाजार के दोनों…
