Bihar Polictics: बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? दिन निकलते ही सीएम नीतीश ने किया मंत्रियों के घरों का दौरा
Bihar Polictics: बिहार की तपती गर्मी के बीच सियासत का तापमान भी अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. वजह साफ है नवंबर में संभावित विधानसभा चुनाव. इस बार माहौल गरमाने की शुरुआत खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की है, जिन्होंने अचानक…

Bihar Polictics: बिहार की तपती गर्मी के बीच सियासत का तापमान भी अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. वजह साफ है नवंबर में संभावित विधानसभा चुनाव. इस बार माहौल गरमाने की शुरुआत खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की है, जिन्होंने अचानक बिना किसी पूर्व सूचना के राजधानी पटना की सड़कों पर भ्रमण शुरू कर दिया. यही नहीं मुख्यमंत्री का यह बिन बताए मंत्री और अधिकारियों के घर दौरा न सिर्फ राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है, बल्कि इससे कई तरह के राजनीतिक संकेत भी निकलने लगे हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है.
सूरज की तपिश में दौरे पर नीतीश
गुरुवार की सुबह जब राजधानी के लोग भीषण गर्मी से बचने के उपाय खोज रहे थे, उसी समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने काफिले को तैयार करने का निर्देश दिया और खुद गाड़ी में बैठकर निकल पड़े. किसी को भनक तक नहीं थी कि मुख्यमंत्री अचानक इस तरह सड़कों पर उतर जाएंगे.
बिना पूर्व सूचना पहुंचे मंत्रियों के आवास
मुख्यमंत्री सबसे पहले पहुंचे मंत्री विजय चौधरी के आवास पर. वहां उन्होंने थोड़ी देर बातचीत की और फिर आगे बढ़ गए. इसके बाद वह वरिष्ठ मंत्री बिजेंद्र यादव के घर पहुंचे. यहां भी उनके आगमन की कोई पूर्व सूचना नहीं थी. उन्होंने मंत्री से हालचाल लिया, स्वास्थ्य की जानकारी ली और फिर वहां से रवाना हो गए.
ये था नीतीश कुमार का अगला ठिकाना
नीतीश कुमार का अगला ठिकाना बना मंत्री अशोक चौधरी का आवास, जहां उन्होंने कुछ मिनटों तक बातचीत की. उसके बाद मुख्यमंत्री अपने प्रधान सचिव दीपक कुमार के आवास भी पहुंच गए. इस तरह एक ही सुबह में मुख्यमंत्री ने चार अहम लोगों से मुलाकात कर न सिर्फ प्रशासनिक सक्रियता दिखाई, बल्कि एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में राजनीतिक संकेत भी दे दिए.
सियासी हलचल और अटकलें
मुख्यमंत्री की यह अचानक की गई गतिविधि सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है. राजनीतिक विश्लेषक इसे नीतीश कुमार की एक सोची-समझी रणनीति मान रहे हैं. उनके अनुसार, नीतीश कुमार जब भी इस तरह अचानक एक्टिव होते हैं, उसका कोई न कोई गहरा अर्थ होता है, जो कुछ दिनों बाद सामने आता है. यह दौर ठीक वैसे ही दिख रहा है जैसे उन्होंने कई बार गठबंधन की राजनीति में अचानक बड़े फैसले लिए थे.
बता दें कि नीतीश कुमार बीते कुछ दिनों से सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए थे. लेकिन अब वह एक बार फिर ऐक्शन मोड में आ गए हैं, और उनकी हर गतिविधि पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं. चाहे वह उनके सहयोगी मंत्री हों या विपक्षी दल—हर कोई इस कदम को लेकर अपनी-अपनी व्याख्या कर रहा है.
क्या संकेत दे रहा सीएम का ये दौरा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह दौरा यह संकेत दे रहा है कि वे सरकार और संगठन के भीतर की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं. ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि कुछ अहम फैसले या फेरबदल भी जल्द हो सकते हैं. नीतीश कुमार की पहचान एक चुपचाप रणनीति बनाने वाले नेता के रूप में रही है और उनकी यह चुप्पी अक्सर बड़े बदलाव का संकेत होती है.
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
