वर्ल्ड टेनिस लीग में दिखेगा दिग्गजों का जलवा, स्वितोलिना और बेनसिच समेत 16 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
विश्व की पूर्व नंबर तीन खिलाड़ी एलिना स्वितोलिना, ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बेलिंडा बेनसिच, कैरोलिना पिलिस्कोवा, विंबलडन के फाइनलिस्ट निक किर्गियोस और दो बार के विंबलडन युगल चैंपियन हैरी हेलियोवारा उन 16 खिलाड़ियों में शामिल हैं जो इस साल होने वाली वर्ल्ड टेनिस लीग में भाग लेंगे।

विश्व की पूर्व नंबर तीन खिलाड़ी एलिना स्वितोलिना, ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बेलिंडा बेनसिच, कैरोलिना पिलिस्कोवा, विंबलडन के फाइनलिस्ट निक किर्गियोस और दो बार के विंबलडन युगल चैंपियन हैरी हेलियोवारा उन 16 खिलाड़ियों में शामिल हैं जो इस साल होने वाली वर्ल्ड टेनिस लीग में भाग लेंगे।
टूर्नामेंट का आयोजन 17 से 20 दिसंबर तक केएसएलटीए एस.एम. कृष्णा टेनिस स्टेडियम में होगा। इस प्रतियोगिता में विदेशों के स्टार खिलाड़ियों के अलावा कई भारतीय खिलाड़ी भी अपना कौशल दिखाएंगे।
इस सत्र में चार टीम एरिक्स ईगल्स, गेम चेंजर्स फाल्कन्स, ऑसिस मावेरिक्स काइट्स और वीबी रियल्टी हॉक्स इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
ये भी पढ़े : टेनिस के रोमांच के लिए तैयार बेंगलुरु, दिसंबर में होगा सितारों का जमावड़ा
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
