14 साल बाद भारत में लौटेगा थॉमस-उबेर कप, 2028 में होगी प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी
बैडमिंटन विश्व महासंघ ने बुधवार को घोषणा की कि भारत 2028 में प्रतिष्ठित थॉमस एवं उबेर कप फाइनल्स की मेजबानी करेगा।

बैडमिंटन विश्व महासंघ ने बुधवार को घोषणा की कि भारत 2028 में प्रतिष्ठित थॉमस एवं उबेर कप फाइनल्स की मेजबानी करेगा।
पुरुष और महिला टीमों की विश्व चैंपियनशिप माने जाने वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत में पिछली बार 2014 में हुआ था। भारत ने 2022 में पहली बार थॉमस कप का खिताब जीतकर इतिहास रचा था।
भारत ने इस साल की शुरुआत में राष्ट्रीय राजधानी में बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप की भी मेजबानी की थी। बीडब्ल्यूएफ ने बुधवार को 2030 तक की अपनी प्रमुख चैंपियनशिप के लिए कई मेजबान देशों की घोषणा की। इसके तहत बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट उत्तरी अमेरिका, एशिया और यूरोप में आयोजित किए जाएंगे।
वर्ष 2027 की विश्व चैंपियनशिप कनाडा के मिसिसॉगा में आयोजित होगी जबकि 2029 का सुदीरमन कप दक्षिण कोरिया में खेला जाएगा। वहीं 2030 के थॉमस एवं उबेर कप फाइनल्स की मेजबानी पेरिस करेगा।
बीडब्ल्यूएफ अध्यक्ष खुनयिंग पटामा लीस्वाडट्राकुल ने कहा, ‘‘हमारी प्रमुख चैंपियनशिप के लिए चुने गए मेजबान देश इस खेल के कुछ सबसे महत्वपूर्ण और रणनीतिक बाजारों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन सभी का उद्देश्य ऐसे शानदार टूर्नामेंट आयोजित करना है जो खिलाड़ियों को प्रेरित करें, प्रशंसकों को जोड़ें और वैश्विक स्तर पर बैडमिंटन की पहचान मजबूत करें।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रत्येक मेजबान के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं। हमारा प्रयास अपनी प्रमुख चैंपियनशिप को और ऊंचाई देना तथा दुनिया भर में अधिक से अधिक लोगों तक बैडमिंटन के सबसे बड़े रोमांचक मुकाबलों को पहुंचाना है।’’
सम्बंधित ख़बरें
नेशनल ट्रैप शूटिंग में उत्तराखंड के दिग्विजय चौहान का स्वर्णिम निशाना
डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में बुधवार को ट्रैप निशानेबाजी की विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इसमें उत्तराखंड के दिग्विजय सिंह चौहान ने नेशनल सीनियर मास्टर पुरुष व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा का खिताब अपने नाम किया।
मोहम्मडन एससी पर राजस्थान यूनाइटेड का करारा प्रहार, 4-0 की बड़ी जीत से मचाई खलबली
राजस्थान यूनाइटेड एफसी ने बुधवार को यहां इंडियन फुटबॉल लीग के मुकाबले में दूसरे हाफ में चार गोल दागकर कोलकाता के दिग्गज क्लब मोहम्मडन एससी को 4-0 से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद मोहम्मडन की टीम रेलीगेशन जोन (निचली लीग में खिसकने का खतरा) में पहुंच गई।
पंजाब किंग्स ने बदला अपना कोचिंग स्टाफ, राजीव कुमार संभालेंगे फील्डिंग की कमान
पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने सपोर्ट स्टाफ को मजबूत करते हुए झारखंड के पूर्व खिलाड़ी राजीव कुमार को अपना नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है।
विश्व रैंकिंग में भारतीय महिला हॉकी का नया मुकाम, हासिल की सर्वश्रेष्ठ पांचवीं रैंकिंग
भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ की विश्व रैंकिंग में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ पांचवां स्थान हासिल किया है।
