द इंडियन व्यू

उत्तर प्रदेश में हुनर की गरिमा और राष्ट्रीय वैश्विक मान्यता का प्रतीक है माटीकला महोत्सव

Poonam Kumari
November 8, 2026
8 min read
उत्तर प्रदेश में हुनर की गरिमा और राष्ट्रीय वैश्विक मान्यता का प्रतीक है माटीकला महोत्सव

राघवेंद्र प्रताप सिंह / माटी किसी भी देश समाज में संस्कृति और सभ्यता को जीवंत बनाने का जरिया है। प्राचीन काल से ही कुम्हार संस्कृति इस बात का गवाह रही है कि मिट्टी हमारी भावना से जुड़कर हमारी प्रगति की राहें खोलती रही है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के विजनरी नेतृत्व में इस बात को समझा गया कि माटी का बाजार न केवल आर्थिक सुरक्षा और प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि सांस्कृतिक स्तर पर हमारी भावनाओं, धरोहरों को दिशा देने के लिए जरूरी है। माटीकला मेला पहल एक ऐसा ही जीवंत उत्सव है जो उत्तर प्रदेश में आम लोगों को आत्मनिर्भर बनाने, संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित योद्धा बनाने की मुहिम चलाए हुए हैं। यह समाज के एक बड़े वर्ग की व्यावसायिक सुरक्षा का जरिया है।

उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के तत्वावधान में एक से सात नवंबर तक आयोजित मेले में लोगों की अच्छी भागीदारी रही। मेले में स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों के उत्पादों की 50 लाख रुपये से अधिक की बिक्री हुई। इससे कारीगरों को अपने उत्पादों के लिए बाजार मिला और उन्हें आर्थिक लाभ भी हुआ। मिट्टी से बने उत्पादों की कला और हुनर को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से योगी सरकार ने इसमें सामाजिक और आर्थिक न्याय के लक्ष्यों को भी पाने की कोशिश की है। मेले में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए माटीकला उद्यमियों और शिल्पकारों ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए। लोगों ने मिट्टी से बने पारंपरिक और आकर्षक उत्पादों की खरीदारी में रुचि दिखाई। खादी ग्रामोद्योग द्वारा बिजली से चलने वाले चाक भी फ्री दिए जा रहे हैं। यही नहीं, सरकार द्वारा फैक्ट्री खोलने के लिए लाखों रुपये की लोन से मदद भी की जाती है। इसमें मिट्टी के बर्तन बनाकर आप फिरोजाबाद के अलावा आगरा और मथुरा में सप्लाई कर सकते हैं, जिससे हर महीने लाखों की कमाई भी हो सकती है।

लखनऊ में अब सूरज की रोशनी से घूमेगी कुम्हारों की चाक :

कभी हाथों के सहारे घूमने वाली कुम्हारों की चाक ने समय के साथ बिजली की मोटर का साथ पकड़ा और अब यह सूरज की रोशनी से चलेगी। मिट्टी को आकार देकर उसे संस्कृति, परंपरा और उपयोगिता से जोड़ने वाले कुम्हारों के हुनर को नई ऊर्जा देने की तैयारी है। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड पहली बार कारीगरों को सोलर चालित चाक उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है। इससे कुम्हारों को बिजली के खर्च से राहत मिलेगी और उनकी उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ आमदनी में भी इजाफा होने की उम्मीद है।

अभी तक माटीकला बोर्ड की ओर से कारीगरों को बिजली से चलने वाली चाक वितरित की जाती थी, लेकिन इस बार परंपरागत कारोबार को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए सौर ऊर्जा से संचालित चाक देने का निर्णय लिया गया है। अगले वर्ष एक अप्रैल से इसके वितरण की शुरुआत होने की संभावना है। पहले चरण में राजधानी समेत प्रदेश के सभी जिलों के 1,700 कारीगरों को मुफ्त दिया जाएगा । इसके लिए मुख्यमंत्री रोजगार सज्जन योजना के तहत आनलाइन आवेदन करना होगा।

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत करीब 32 हजार रुपये लागत वाली सोलर चाक कारीगरों को नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इसका उद्देश्य कुम्हारों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ पारंपरिक माटीकला को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना है। सौर ऊर्जा से चाक चलने के कारण बिजली की खपत और उत्पादन लागत दोनों कम होंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की उपलब्धता पर निर्भरता भी घटेगी।

मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए चाक से लेकर मिट्टी गूंथने की मशीनों की आवश्यकता होती है, जिसे लोगों को बाहर से खरीदकर लाना पड़ता है लेकिन अगर कोई व्यक्ति यूपी सरकार के विभागीय पोर्टल पर आवेदन करता है तो उसे ‘सीएम माटी कला टूलकिट योजना’ के जरिए चाक और अन्य मशीनें मुफ्त दी जाती हैं। इन योजनाओं के जरिए आसानी से अपना बिजनेस शुरू किया जा सकता है, जिससे कम समय में मिट्टी के बर्तन बनाकर बेच सकते हैं और इससे लाखों की कमाई हो सकती है.

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में पारंपरिक माटीकला (मिट्टी के बर्तन, खिलौने और शिल्प) को बढ़ावा देने और कुम्हार समुदाय को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए 19 जुलाई 2018 को उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की स्थापना की गई थी। इसका मुख्य नारा है: "मेरी माटी, मेरा मान। माटी उद्यम, अपनी शान।”

मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत माटी शिल्पकारों और कुम्हारों को ₹10 लाख तक का बैंक ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इसमें सरकार द्वारा 25% (ढाई लाख रुपये तक) की मार्जिन मनी सीधे ऋण खाते में दी जाती है।

माटीकला टूल-किट्स वितरण योजना के तहत कारीगरों को आधुनिक रूप से काम करने के लिए इलेक्ट्रिक चाक, मिट्टी गूंथने की मशीनें और अन्य उपकरण मुफ्त या सब्सिडी पर बांटे जाते हैं। पारंपरिक कारीगरों को नए डिजाइन और आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रदेश के विभिन्न जिलों (जैसे लखनऊ, मेरठ, बरेली आदि) में माटीकला महोत्सव का आयोजन कर कारीगरों के उत्पादों को बड़ा बाजार और पहचान दिलाई जाती है।

जाति धर्म की संकीर्णता के ऊपर का कल्चरल फोर्स है माटीकला : सीईओ माटी कला बोर्ड शिशिर सिंह

उत्तर प्रदेश के माटीकला और खादी बोर्ड के सीईओ श्री शिशिर सिंह के द्वारा माटीकला के महत्व को अति प्रभावपूर्ण तरीके से व्यक्त किया गया है। उनका कहना है कि माटीकला महोत्सव ने मिट्टी के हुनर को नई पहचान, नई मान्यता दी है। माटी का यहां केवल कला से संबंध उभर कर आया है और ये जाति पाती, धर्म के भेदों से ऊपर है। किसी भी जाति संप्रदाय, धर्म के लोगों को अपनी मिट्टी की कलात्मकता को अपने व्यावसायिक हितों और सुरक्षा से जोड़ने का मौका माटीकला ने उपलब्ध कराया है। माटीकला बोर्ड के सीईओ शिशिर सिंह का कहना है कि मिट्टी के बर्तन या शिल्प के व्यवसाय को बढ़ावा देने की ये योजना कोई एक औपचारिकता से लैस योजना मात्र नही है। इसको सफल बनाने के लिए माटी कला बोर्ड ने एक एकीकृत समग्र दृष्टिकोण अपनाया है। इसमें सबसे पहले तो माटी कला साक्षरता को बढ़ावा दिया गया है। लोगों को बताया गया है कि यदि उन्हें माटी की कला आती है तो उसे निखारने और उसे अंतिम गंतव्य तक पहुंचाने के लिए योगी सरकार लोगों के साथ खड़ी हुई है। माटी की कला के जरिए अपने व्यावसायिक हितों की प्राप्ति के क्रम में माटी कर्मकारों, कुम्हारों को जरूरी सामान कहां से मिलेगा, उन्हें डिजिटल स्तर पर हर चीज का एक्सेस कैसे होगा, उन्हें इसके लिए जरूरी ट्रेनिंग कैसे और कहां मिलेगी , इन सबके लिए योगी आदित्यनाथ के विश्वसनीय ब्यूरोक्रेट शिशिर सिंह के नेतृत्व में एक इंटीग्रेटेड प्लेटफार्म तैयार किया गया जिसका लाभ सात दिवसीय माटी कला महोत्सव में भी देखने को मिला।

यहां कबीरदास जी की कुछ प्रासंगिक पंक्तियां भी ध्यान आती हैं :

माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रौंदे मोय।

एक दिन ऐसा आएगा, मैं रौंदूंगी तोय॥”

इसका अर्थ है कि कुम्हार जब मिट्टी से बर्तन बनाता है, तो वह उसे पैरों से रौंदकर और हाथों से गूंधकर आकार देता है। इसी संदर्भ में मिट्टी कुम्हार से कहती है कि 'तू आज मुझे अपने पैरों तले रौंद रहा है, लेकिन घमंड मत कर; एक दिन ऐसा आएगा जब तू मर जाएगा और पंचतत्व में विलीन होकर इसी मिट्टी में मिल जाएगा, तब मैं तुझे अपने ऊपर रौंदूंगी (यानि तू भी मिट्टी बन जाएगा)।’ यह दोहा हमें सिखाता है कि मनुष्य को अपनी ताकत, धन, जवानी या किसी भी चीज़ पर घमंड नहीं करना चाहिए। यहां पर माटीकला महोत्सव की सांस्कृतिक भावना को देखा जा सकता है जहां कलाकारों को विनम्रता के साथ अपने हुनर को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया है । उन्हें इस दायित्व से जोड़ा गया है कि वो उत्तर प्रदेश की गतिशील अर्थव्यवस्था में धारणीय तरीके से अपना योगदान करेंगे।

माटीकला बोर्ड के सीईओ शिशिर सिंह का मत है कि आत्मनिर्भर भारत , भारतीय अर्थव्यवस्था के सतत विकास, शिल्पकारों के आजीविका संरक्षण और चीनी बाजारों पर निर्भरता कम करने में माटीकला बड़ी भूमिका निभाएगा। योगी सरकार कलाकारों, शिल्पकारों के कल्याण के लिए हर तरीके से प्रतिबद्ध है। चाहे वित्तीय सहयोग देना हो , कच्चे माल का प्रोक्योरमेंट हो या माटीकला के कलाकारों को बाजार से जोड़ने की बात हो , माटीकला बोर्ड ने हुनरमंदों को एक इंटीग्रेटेड प्लेटफार्म प्रदान किया है। इनको प्रतिस्पर्धी कैसे बनाया जाएं कि ये बड़े प्लेयर्स के सामने टिक सकें और अपने उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार का भी रास्ता खुला पाए, इसमें योगी सरकार इन्हें मदद कर रही है।

उत्तर प्रदेश में मिट्टी के बर्तनों (पॉटरी) और सिरेमिक उद्योग का एक समृद्ध इतिहास है और यह राज्य की अर्थव्यवस्था एवं हस्तशिल्प का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। खुर्जा उत्तर प्रदेश का सबसे प्रसिद्ध सिरेमिक और पॉटरी हब है, जिसे 'सिरेमिक सिटी' के रूप में भी जाना जाता है। यहाँ लगभग 400 से अधिक छोटी-बड़ी इकाइयाँ हैं, जो क्रॉकरी, इलेक्ट्रिकल इंसुलेटर, टाइल्स और डेकोरेटिव आइटम बनाती हैं। यह उद्योग हजारों लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार देता है। आजमगढ़ के निजामाबाद क्षेत्र की काली मिट्टी के बर्तन (Black Pottery) बेहद प्रसिद्ध हैं। अपनी चमकदार काली सतह और उस पर उकेरी गई चांदी जैसी ज्यामितीय नक्काशी के कारण इसे GI टैग भी मिल चुका है। यह उत्तर प्रदेश सरकार की 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' (ODOP) योजना का प्रमुख हिस्सा है।

उत्तर प्रदेश सरकार पारंपरिक कुम्हारों और इस उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री माटीकला बोर्ड के माध्यम से कई लाभ देती है। मिट्टी के बर्तनों का व्यवसाय या बड़ी यूनिट स्थापित करने के लिए ₹1 लाख से लेकर ₹10 लाख तक का लोन दिया जाता है, जिस पर 95% तक का अनुदान (सब्सिडी) का प्रावधान है। आवेदन करने पर पारंपरिक कारीगरों को इलेक्ट्रिक चाक और मिट्टी गूंथने की मशीनें मुफ्त प्रदान की जाती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुख्यमंत्री रहते हुए शादी करने वाले उमर अब्दुल्ला 5वें CM, वीरभद्र सिंह से लेकर भगवंत मान तक लिस्ट में शामिल

उमर अब्दुल्ला की पहली शादी 1994 में पायल नाथ से हुई थी। दोनों ने इंग्लैंड में शादी की थी और यह एक प्रेम विवाह था। दोनों की मुलाकात दिल्ली के ओबेरॉय होटल में हुई थी, जहां पायल काम करती थीं। पायल सेवानिवृत्त सेना अधिकारी मेजर जनरल रामनाथ की बेटी हैं। उमर और पायल के बीच तलाक की कानूनी प्रक्रिया कई वर्षों तक चली और 31 जुलाई, 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने आपसी सहमति से दोनों का विवाह समाप्त कर दिया।

जापान के तट पर आया 6.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, शिमा शहर के पास दर्ज किए गए झटके

भूकंप के झटके महसूस होने के बाद स्थानीय लोगों में कुछ समय के लिए डर का माहौल बन गया, हालांकि राहत की बात यह है कि शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार अधिकारियों द्वारा कोई सुनामी चेतावनी (Tsunami Warning) जारी नहीं की गई है। फिलहाल इस शक्तिशाली भूकंप की वजह से किसी भी तरह के बड़े नुकसान या जान-माल की हानि की तत्काल कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

नेहरू की कुर्सी पर बैठीं मीरा कुमार, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुई ‘जनता की अदालत’, राहुल गांधी बोले- जाने का समय तय

खेड़ा ने आगे लिखा कि उसी कुर्सी पर बैठकर मीरा कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता को पद पर बने रहने के अयोग्य घोषित किया। उन्होंने दावा किया कि ज्ञानेश कुमार को देश की जनता ने खारिज कर दिया है और उनका पद छोड़ना अब केवल समय की बात है।

सपा ने 10 लाख गुंडे पाले, हमने 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

चौरी चौरा के विकास को मिली नई रफ्तार, मुख्यमंत्री ने रेल ओवरब्रिज सहित ₹287 करोड़ की 84 परियोजनाओं की दी सौगात