द इंडियन व्यू

क्लेयर ल्यू ने जीता हांगकांग टेनिस ओपन का खिताब, करियर की पहली डब्ल्यूटीए ट्रॉफी

अमेरिका की क्लेयर ल्यू ने रविवार को एलेक्जेंड्रा ईला को हराकर हांगकांग टेनिस ओपन का खिताब जीता।

Prakhar
November 8, 2026
1 min read
क्लेयर ल्यू ने जीता हांगकांग टेनिस ओपन का खिताब, करियर की पहली डब्ल्यूटीए ट्रॉफी

अमेरिका की क्लेयर ल्यू ने रविवार को एलेक्जेंड्रा ईला को हराकर हांगकांग टेनिस ओपन का खिताब जीता।

क्लेयर ने फिलीपींस की खिलाड़ी को सीधे सेटों में 6-3, 6-0 से करारी शिकस्त दी। 26 वर्षीय खिलाड़ी ने महज एक घंटे 33 मिनट में मुकाबला जीतकर अपने करियर का पहला डब्ल्यूटीए खिताब हासिल किया।

खास बात यह रही कि उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में एक भी सेट गंवाए बिना चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

रबात (मोरक्को) में 2022 के बाद यह क्लेयर का दूसरा फाइनल था। विश्व रैंकिंग में 102वें स्थान पर काबिज क्लेयर हांगकांग पहुंचने से पहले इस हार्ड कोर्ट टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी थीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अर्जुन राजपूत के शतक पर भारी पड़ा हमजा का सैकड़ा, पाकिस्तान ने भारत को हराया

अर्जुन राजपूत (107 रन) के शानदार शतक पर हमजा जहूर का नाबाद सैकड़ा भारी पड़ा जिससे पाकिस्तान ने एसीसी अंडर-19 वनडे एशिया कप ग्रुप-ए मुकाबले में भारत को तीन विकेट से हराया।

दीपावली के रंग में रंगा क्रिकेट जगत, कोहली-गंभीर समेत दिग्गजों ने दी बधाई

बीसीसीआई, मुख्य भारतीय कोच गौतम गंभीर, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने दीपावली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

युवा ओलंपिक में इतिहास रचने वाले तीर्थंक पेगू का अब सीनियर स्तर पर पदक जीतने का लक्ष्य

युवा ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाले भारत के पहले पुरुष तैराक तीर्थंक पेगू अब जूनियर स्तर की सफलता को सीनियर वर्ग में भी दोहराना चाहते हैं। उन्होंने डकार में कांस्य पदक जीतने के बाद सीनियर स्तर पर बेहतर प्रदर्शन को अपना अगला लक्ष्य बताया।