सुनील वर्मा के कमाल से दूरदर्शन एकादश सेमीफाइनल में
मैन ऑफ द मैच सुनील वर्मा (43) की उम्दा पारी के बाद उपयोगी गेंदबाजी की बदौलत दूरदर्शन एकादश ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में दैनिक जागरण को 14 रन से हराते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच सुनील वर्मा (43) की उम्दा पारी के बाद उपयोगी गेंदबाजी की बदौलत दूरदर्शन एकादश ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में दैनिक जागरण को 14 रन से हराते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में सेमीफाइनल की लाइनअप तय
उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टूर्नामेंट में लीग दौर के बाद मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश व दैनिक जागरण ने भी अंतिम चार में जगह बना ली।
रविवार को दूरदर्शन एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.2 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 127 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज सुनील वर्मा ने 33 गेंदों पर आठ चौकों से उपयोगी 43 रन जोड़े। सीएस आजाद ने 16 व शादाब आलम ने 14 रन का योगदान किया। दैनिक जागरण से विमलेश कुमार ने पांच व विकास यादव ने चार विकेट चटकाए।
जवाब में दैनिक जागरण रोमांचक मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.3 ओवर में 113 रन ही बना सका। अंकुर दीक्षित ने 33, विमलेश कुमार ने 19 व श्यामू ने 14 रन बनाए लेकिन टीम की हार को टाल न सके। दूरदर्शन एकादश से अमित शुक्ला ने तीन व शादाब आलम ने दो विकेट चटकाए।
टूर्नामेंट में 23 नवंबर को पहले सेमीफाइनल मे दूरदर्शन एकादश व मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश के बीच मुकाबला होगा जबकि 24 नवंबर को दूसरे सेमीफाइनल में टाइम्स ऑफ इंडिया व दैनिक जागरण के बीच टक्कर होगी।
सम्बंधित ख़बरें
नेवल टाटा हॉकी अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार तीसरी जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर
नेवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर ने पंजाब हॉकी लीग सीजन 3 में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए लगातार तीसरी जीत दर्ज की। वहीं, ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई-परफॉर्मेंस सेंटर (एचपीसी) ने भी लगातार दूसरी जीत हासिल की।
सोमवार से होगी मुख्य ड्रा के मुकाबलों की शुरुआत
यूपी के फहद अहमद, तेजस सिंह, युवराज सिंह, मोहम्मद आरिज, वैश्विक गौतम और महाराष्ट्र के कैरव पांडेय ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग मुकाबलों में जीत दर्ज कर मुख्य ड्रा में जगह बना ली।
लखनऊ में फिर दिखेगा विश्व बैडमिंटन का जलवा, सैयद मोदी चैंपियनशिप में 22 देशों की भागीदारी
देश की प्रतिष्ठित बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में शामिल सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 24 से 29 नवंबर तक गोमतीनगर स्थित योनेक्स सनराइज बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी लखनऊ में किया जाएगा।
हाथ की चोट ने बढ़ाई इंग्लैंड की मुश्किलें, बाकी व्हाइट-बॉल सीरीज नहीं खेलेंगे विल जैक्स
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 के दौरान हाथ में चोट लगने के कारण इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स बाकी वाइट-बॉल सीरीज से बाहर हो गए हैं।
