हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
भारत ने कुलदीप को टेस्ट शृंखला शुरू होने से पहले ही स्वदेश भेज दिया था। स्वयं कलाई के स्पिनर सोढ़ी ने स्वीकार किया कि भावनात्मक दृष्टिकोण से यह निराशाजनक था, लेकिन क्राइस्टचर्च के आंकड़ों को देखते हुए यह फैसला सही लगता है।
सोढ़ी ने एक समाचार एजेंसी से कहा, ‘‘मुझे कुलदीप यादव की गेंदबाजी बेहद पसंद है। उन्हें खेलते देखना अद्भुत रहा है। मैंने उनके खिलाफ अंडर-19 विश्व कप में या शायद टूर्नामेंट से पहले की किसी श्रृंखला में खेला था और हमेशा उनकी प्रगति पर नजर रखी है। वह एक असाधारण स्पिन गेंदबाज हैं।’’
इस 30 वर्षीय खिलाड़ी ने हालांकि कहा कि हैगली ओवल स्पिनरों के लिए मुश्किल मैदान रहा है जिससे कि टीम विशेषज्ञ स्पिनर को अंतिम एकादश में रखने से परहेज करती हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘अगर न्यूजीलैंड की दृष्टि से देखें तो पिछले 10 वर्षों में हैगली ओवल में टेस्ट क्रिकेट में स्पिन गेंदबाजों ने केवल छह विकेट लिए गए हैं। इसलिए मैं यह समझ सकता हूं कि चयनकर्ताओं ने उंगली के स्पिनर को चुना जो बल्लेबाजी भी कर सकता हे।’’
सोढ़ी ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि इस तरह की परिस्थितियों में कुलदीप का वाशिंगटन सुंदर और रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों से मुकाबला हैं, जिनका टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी औसत 40 या उससे भी अधिक है। चयन के नजरिए से तो मैं इसे समझ सकता हूं, लेकिन अगर भावनात्मक नजरिए से देखें तो यह निराशाजनक है।’’
सोढ़ी को उम्मीद है कि न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पिच से शुरू में मिलने वाली मदद का पूरा फायदा उठाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक ऐसा विकेट रहा है जिसमें विशेषकर टेस्ट मैच के शुरू में थोड़ी अधिक सीम और उछाल होती है। इस विकेट पर शुरू में मिल रही मदद का फायदा उठाना महत्वपूर्ण होगा क्योंकि हाल में हमने देखा है कि टेस्ट मैच के अंतिम चरण में यह काफी हद तक सपाट हो जाता है।’’
सोढ़ी ने पिछले साल इसी मैदान पर वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच ड्रॉ हुए टेस्ट मैच का जिक्र करते हुए बताया कि खेल आगे बढ़ने के साथ यहां की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल हो जाती है।
उन्होंने कहा, ‘‘पिछली बार जब हमने यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खेला था, तो वह ड्रॉ रहा था। उन्होंने टेस्ट मैच को ड्रॉ कराने के लिए काफी लंबे समय तक बल्लेबाजी की थी। इससे पता चलता है कि मैच के अंतिम दिनों में परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं।’’
सम्बंधित ख़बरें
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह
दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।
न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के लिए भारत को गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव की दरकार
भारत को अगर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीद को बरकरार रखना है तो उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार से यहां शुरू होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी जिससे पहले टीम प्रबंधन गेंदबाजी आक्रमण को लेकर कशमकश में है।
