द इंडियन व्यू

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने बदली टीम, 31 साल के ब्रेट रैंडेल को पहली बार मिला मौका

भारत के खिलाफ चौथे और पांचवें वनडे के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में बदलाव किया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने गुरुवार को 31 वर्षीय तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल को पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल करने की घोषणा की। इसके अलावा जोश क्लार्कसन को भी सीरीज के पांचवें और अंतिम वनडे के लिए टीम में वापस बुलाया गया है।

Prakhar
November 12, 2026
2 min read
भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने बदली टीम, 31 साल के ब्रेट रैंडेल को पहली बार मिला मौका

भारत के खिलाफ चौथे और पांचवें वनडे के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में बदलाव किया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने गुरुवार को 31 वर्षीय तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल को पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल करने की घोषणा की। इसके अलावा जोश क्लार्कसन को भी सीरीज के पांचवें और अंतिम वनडे के लिए टीम में वापस बुलाया गया है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक पदार्पण नहीं करने वाले रैंडेल हाल ही में डर्बीशायर की ओर से काउंटी चैंपियनशिप में खेलकर लौटे हैं। उनसे इस सीरीज में न्यूजीलैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने की उम्मीद है।

वहीं, क्लार्कसन न्यूजीलैंड के लिए अब तक छह वनडे मुकाबले खेल चुके हैं। उन्होंने आखिरी बार इस साल अप्रैल में बांग्लादेश के खिलाफ राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। इन दोनों खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने का फैसला चोटों की समस्या, खासकर तेज गेंदबाजी विभाग में खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण लिया गया है।

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने कहा, “जब किसी खिलाड़ी को पहली बार अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह मिलती है, तो यह हमेशा खास मौका होता है। हम ब्रेट के लिए बहुत खुश हैं। वह पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने इस अवसर को हासिल किया है।”

उन्होंने कहा, “पूरी सीरीज के दौरान टीम में कुछ बदलाव हुए हैं। ऐसे में हम भाग्यशाली हैं कि ब्रेट और जोश को टीम में शामिल कर सके। इस सप्ताहांत मौसम अच्छा रहने की उम्मीद है। हमें उम्मीद है कि सीरीज का समापन शानदार अंदाज में होगा।”

चौथे और पांचवें वनडे के लिए नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के पाथवे कोच मिच रेनविक और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच कोरी माइल्स भी रॉब वाल्टर और मार्टिन गुप्टिल के साथ टीम से जुड़ गए हैं। वहीं, गेंदबाजी कोच जैकब ओरम, बल्लेबाजी कोच ल्यूक रोंची और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच क्रिस डोनाल्डसन टेस्ट मैचों की तैयारी के लिए वेलिंगटन रवाना हो गए हैं।

चौथे वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (विकेटकीपर), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, निक केली, ब्रेट रैंडेल, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर) और विल यंग

पांचवें वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, ब्रेट रैंडेल, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर और विल यंग

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पहली बार वनडे में कप्तानी करेंगे श्रेयस, भारत की नजरें अजेय बढ़त पर

नियमित कप्तान शुभमन गिल की अनुपस्थिति में कमान संभालने वाले श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को यहां होने वाले चौथे वनडे में इस प्रारूप में कप्तानी के अपने पदार्पण पर विशेष छाप छोड़ना चाहेंगे जिसमें भारतीय टीम की निगाह श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी।

सीफर्ट ने की भारतीय तेज गेंदबाजों की तारीफ, परिस्थितियों से तालमेल बिठाने में रहे सफल

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने गुरुवार को भारत के युवा तेज गेंदबाजी आक्रमण की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने परिस्थितियों से अच्छी तरह तालमेल बिठाया और एक इकाई के रूप में काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

एंड्रीवा ने सबालेंका को हराकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स के सेमीफाइनल में बनाई जगह

मीरा एंड्रीवा ने अपने ग्रुप मैच में एरिना सबालेंका को सीधे सेटों में हराकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट की सेमीफाइनल में जगह सुरक्षित की।

प्रज्ञाननंदा और अर्जुन ने ड्रॉ से शुरू किया अभियान, वैशाली को मिली हार

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा और अर्जुन एरिगैसी ने यहां टोटल शतरंज विश्व चैंपियनशिप टूर पायलट की ‘फास्ट क्लासिकल’ प्रतियोगिता में दो-दो ड्रॉ के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।