द इंडियन व्यू

मथुरा में आज CM योगी और उत्तराखंड के CM धामी करेंगे कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण; गौ-विज्ञान, आयुर्वेद और पंचगव्य अनुसंधान को मिलेगी नई उड़ान

Poonam Kumari
November 28, 2026
2 min read
मथुरा में आज CM योगी और उत्तराखंड के CM धामी करेंगे कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण; गौ-विज्ञान, आयुर्वेद और पंचगव्य अनुसंधान को मिलेगी नई उड़ान

राघवेंद्र प्रताप सिंह

उत्तर प्रदेश सरकार गौ-आधारित अर्थव्यवस्था और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज (28 नवंबर) मथुरा के फरह क्षेत्र स्थित दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, गऊग्राम परखम में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

कार्यक्रम में सीएम योगी पशु आयुर्वेद एवं पारंपरिक ज्ञान में एक वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम का विमोचन करेंगे। इसके साथ ही अनुवादात्मक चिकित्सा में आयुर्वेद और पंचगव्य अनुसंधान केंद्र तथा श्री नंदीश्वर छात्रावास का लोकार्पण किया जाएगा। वहीं आयुर्वेद कॉलेज एवं चिकित्सालय और पशु चिकित्सालय महाविद्यालय एवं कर्मचारी आवासीय परिसर (2 BHK) का शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री के उद्बोधन के लिए 10,000 क्षमता वाला पंडाल तैयार किया गया है।

कार्यक्रम में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज और श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज का आशीर्वचन प्राप्त होगा। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रो. एस. पी. सिंह बघेल समेत यूपी सरकार के मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र और धर्मपाल सिंह आदि भी शामिल होंगे।

यह पहल योगी सरकार की उस व्यापक रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत गौ-आधारित प्राकृतिक खेती को जन आंदोलन का रूप देने की तैयारी है। उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के माध्यम से छह विभागों के समन्वय से 200 एकीकृत गौ-आधारित कार्य योजनाओं को विकसित किया जा रहा है। मथुरा में होने वाला यह कार्यक्रम गौ-संवर्धन, आयुर्वेद, अनुसंधान और शिक्षा को एक साथ जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण आयोजन साबित होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें