द इंडियन व्यू

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास ने शूटआउट में जीता मुकाबला, घुमन हेड़ाराइजर्स ने किया उलटफेर

राउंडग्लास हॉकी अकादमी और ओडिशा नवल टाटा हाई परफॉर्मेंस सेंटर के बीच पंजाब हॉकी लीग 2026 के तीसरे संस्करण के दसवें दिन रोमांचक मुकाबला 3-3 से बराबरी पर समाप्त हुआ, जिसके बाद शूटआउट में राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने जीत दर्ज की।

Prakhar
November 28, 2026
4 min read
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास ने शूटआउट में जीता मुकाबला, घुमन हेड़ाराइजर्स ने किया उलटफेर

मोहाली : राउंडग्लास हॉकी अकादमी और ओडिशा नवल टाटा हाई परफॉर्मेंस सेंटर के बीच पंजाब हॉकी लीग 2026 के तीसरे संस्करण के दसवें दिन रोमांचक मुकाबला 3-3 से बराबरी पर समाप्त हुआ, जिसके बाद शूटआउट में राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने जीत दर्ज की।

मोहाली में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में राउंडग्लास ने शूटआउट में जीत के साथ बोनस अंक हासिल किया। दिन के एक अन्य मुकाबले में शीर्ष चार टीमों के बीच हुए मैच में घुमन हेड़ाराइजर्स अकादमी, नई दिल्ली ने उलटफेर करते हुए नवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर को 2-1 से हराया।

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने ओडिशा नवल टाटा हाई परफॉर्मेंस सेंटर के खिलाफ रोमांचक शूटआउट में जीत हासिल कर बोनस अंक अपने नाम किया। ओडिशा नवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर ने मुकाबले की शुरुआत शानदार तरीके से की और पहले ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए देओनाथननवार ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई।

राउंड ग्लास हॉकी अकादमी ने पांचवें मिनट में जोबनप्रीतसिंह के फील्ड गोल से तुरंत बराबरी कर ली। इसके बाद 18वें मिनट में उत्तकरश ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर मेजबान टीम को हाफ टाइम तक 2-1 की बढ़त दिलाई।

तीसरे क्वार्टर के पांचवें मिनट में सचिन ने फील्ड गोल कर राउंड ग्लास की बढ़त 3-1 कर दी।हालांकि, भुवनेश्वर की टीम ने शानदार वापसी की। बिनयानंदसिंहयुमखाम ने 42वें मिनट में मै दानी गोल कर अंतर कम किया, जबकि 47वें मिनट में मोहनमाझी ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर स्कोर 3-3 कर दिया और मुकाबला शूटआउट में पहुंच गया।

शूटआउट में गोलकीपर जीवन ने तीन अहम बचाव किए, जबकि उत्तकरश, जर्मनसिंह और नितेशशर्मा ने अपने प्रयासों को गोल में बदलकर 3-2 से जीत दिलाई और मेजबान टीम को बोनस अंक दिलाया।

घुमनहेड़ाराइजर्सअकादमी ने नवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर की चुनौती का डटकर सामना करते हुए 2-1 से कड़े मुकाबले में जीत हासिल की। दिल्ली की टीम ने पहले क्वार्टर के अंतिम हिस्से में 13वें मिनट में ताशू के फील्ड गोल से बढ़त बनाई।

नवल टाटा हॉकी अकादमी ने 31वें मिनट में अपने कप्तान एमडीजैएद के पेनल्टी कॉर्नर गोल की मदद से बराबरी हासिल की। इसके बाद 38वें मिनट में सिद्धार्थ ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर घुमन हेड़ाराइजर्स को फिर से बढ़त दिलाई।

जमशेदपुर की टीम ने अंतिम क्वार्टर में बराबरी के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन घुमन हेड़ाराइजर्स अकादमी ने अनुशासित रक्षात्मक खेल दिखाते हुए अपनी मामूली बढ़त बरकरार रखी और तीन अंक हासिल किए।

दिन के पहले मुकाबले में सुरजीत हॉकी अकादमी ने रिपब्लिकन स्पोर्ट्स क्लब, मुंबई को 6-0 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया। सुरजीत हॉकी अकादमी ने दूसरे क्वार्टर में 16वें मिनट में कशिश प्रीत सिंह के फील्ड गोल से बढ़त बनाई। इसके बाद 25वें मिनट में अक्षतसिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला, जबकि 28वें मिनट में चरनजीतसिंह ने फील्ड गोलकर हाफ टाइम तक टीम की बढ़त 3-0 कर दी। तीसरे क्वार्टर में सुरजीतहॉकीअकादमी ने अपना दबदबा बनाए रखा।

मंदीप सिंह ने 32वें और 35वें मिनट में लगातार दो फील्ड गोलकर अपना दोहरा गोल पूरा किया, जबकि 45वें मिनट में दिलजीतसिंह ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल किया। सुरजीत हॉकी अकादमी ने पूरे मुकाबले में रक्षात्मक अनुशासन बनाए रखते हुए क्लीन शीट कायम की और तीन अंक हासिल किए।

दसवें दिन के मुकाबलों के बाद राउंडग्लासहॉकीअकादमी छह मैचों में 17 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है। ओडिशा नवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर, नवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर और घुमन हेड़ाराइजर्स क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं, और तीनों के खाते में 15 अंक हैं।

राउंडग्लास हॉकी अकादमी और हॉकी पंजाब के संयुक्त आयोजन में आयोजित पंजाब हॉकी लीग का उद्देश्य जमीनी स्तर के खिलाड़ियों को व्यापक मैच अनुभव प्रदान करना तथा उनके पेशेवर और व्यक्तिगत विकास में सार्थक योगदान देना है।

कल के मुकाबले (रविवार, 29 नवंबर, 2026)

• सुबह 9 बजे: SDAT, तमिलनाडु बनाम गवर्नमेंट हॉकी अकादमी, सोनीपत

• सुबह 11 बजे: मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज, सैफई बनाम रिपब्लिकन स्पोर्ट्स क्लब, मुंबई

• दोपहर 1 बजे: नामधारी XI बनाम सुरजीत हॉकी अकादमी

• दोपहर 3 बजे: घुमन हेड़ाराइजर्स अकादमी, नई दिल्ली बनाम राउंडग्लास हॉकी अकादमी

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

लीजेंड्स ट्रॉफी में साबर वॉरियर्स और करियर क्लब की शानदार जीत

5वीं श्री शिव चंद्र दीक्षित मेमोरियल टी-20 लीजेंड्स ट्रॉफी 2026-27 के अंतर्गत करियर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए लीग मुकाबलों में साबर वॉरियर्स और करियर क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीत लिए।

शीर्ष तीन में जगह बनाने के इरादे से भिड़ेंगी शिलॉन्ग लाजोंग और राजस्थान यूनाइटेड

शिलॉन्ग लाजोंग एफसी रविवार, 29 नवंबर को शिलॉन्ग के एसएसए स्टेडियम में स्टार सीमेंट इंडियन फुटबॉल लीग 2026-27 के 26वें मुकाबले में राजस्थान यूनाइटेड एफसी की मेजबानी करेगी।

एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी : भारतीय महिला हॉकी टीम लगातार तीसरी बार बनी चैंपियन

आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय महिला हॉकी टीम ने इस साल अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन को 3 . 1 से हराकर लगातार तीसरी बार एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब जीता।

भार्गव पोरवाल व सोनम भारती सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, शिवानी पब्लिक स्कूल सर्वश्रेष्ठ विद्यालय

आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप 2026 में शिवानी पब्लिक स्कूल (शहीद पथ) ने सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का खिताब जीता। वहीं सीएमएस राजेंद्र नगर के भार्गव पोर्वाल सर्वश्रेष्ठ बालक तथा सेक्रेड हार्ट स्कूल की सोनम भारती सर्वश्रेष्ठ बालिका खिलाड़ी चुने गए।