लीजेंड्स ट्रॉफी में साबर वॉरियर्स और करियर क्लब की शानदार जीत
5वीं श्री शिव चंद्र दीक्षित मेमोरियल टी-20 लीजेंड्स ट्रॉफी 2026-27 के अंतर्गत करियर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए लीग मुकाबलों में साबर वॉरियर्स और करियर क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीत लिए।

लखनऊ। 5वीं श्री शिव चंद्र दीक्षित मेमोरियल टी-20 लीजेंड्स ट्रॉफी 2026-27 के अंतर्गत करियर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए लीग मुकाबलों में साबर वॉरियर्स और करियर क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीत लिए।
मोहम्मद हारून और अजय द्विवेदी ने गेंदबाजी में चमक बिखेरी, गणेश यादव और अजीम रहमान ने खेलीं दमदार पारियां
साबर वॉरियर्स ने मरून कैप को 46 रनों से शिकस्त दी, जबकि करियर क्लब ने रॉ ऐस को 44 रनों से पराजित किया। दोनों मुकाबलों में बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों ने भी अपने प्रदर्शन से खास प्रभाव छोड़ा।
पहले मुकाबले में टॉस जीतकर साबर वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 146 रन बनाए। टीम की ओर से सैयद फैज़ ने 30 गेंदों पर नाबाद 35 रन की पारी खेली, जबकि मोहम्मद हारून ने 28 गेंदों पर 31 रन बनाकर उपयोगी योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मरून कैप की टीम साबर वॉरियर्स के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी और 13.2 ओवरों में 100 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। हालांकि गणेश यादव ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों पर 56 रन बनाए। उनकी पारी में छह छक्के और दो चौके शामिल रहे, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिल सका।
साबर वॉरियर्स की ओर से मोहम्मद हारून ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन ओवर में महज 13 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। मरशद खान ने चार ओवर में 13 रन देकर दो विकेट चटकाए, जबकि निखिल श्रीवास्तव को भी दो सफलताएं मिलीं। इस तरह साबर वॉरियर्स ने 46 रनों से मुकाबला अपने नाम किया।
दूसरे मुकाबले में रॉ ऐस के कप्तान संजय गुप्ता ने टॉस जीतकर करियर क्लब को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। करियर क्लब ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 178 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
टीम की ओर से अजीम रहमान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों पर 62 रन बनाए। उनकी पारी में तीन चौके और तीन छक्के शामिल रहे। निजाम किंग ने 47 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। इसके अलावा डॉ. अहसान ने 28 और सोनू स्वरूप ने 25 रनों का योगदान दिया।
179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉ ऐस की टीम करियर क्लब के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई और 18.3 ओवरों में 134 रन पर सिमट गई। रॉ ऐस की ओर से निजाम किंग ने 47 रन की पारी खेली, जबकि मोहम्मद अजहर ने 27 और संजीव भैया ने 19 रन बनाए।
करियर क्लब के गेंदबाज अजय द्विवेदी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 22 रन देकर चार विकेट हासिल किए। फैसल खलील और संजीव के. सिंह ने दो-दो विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। करियर क्लब ने यह मुकाबला 44 रनों से जीत लिया।
दोनों मुकाबलों में मोहम्मद हारून और अजय द्विवेदी की गेंदबाजी विशेष आकर्षण रही, वहीं गणेश यादव और अजीम रहमान ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से दर्शकों का ध्यान खींचा।
टूर्नामेंट का आयोजन दीपु दीक्षित द्वारा किया जा रहा है, जबकि इसके प्रबंधन की जिम्मेदारी डीडब्ल्यूएस (डोलू वेलफेयर सोसाइटी) संभाल रही है। दोनों मुकाबलों में स्कोरर की भूमिका डोलू ने निभाई।
सम्बंधित ख़बरें
शीर्ष तीन में जगह बनाने के इरादे से भिड़ेंगी शिलॉन्ग लाजोंग और राजस्थान यूनाइटेड
शिलॉन्ग लाजोंग एफसी रविवार, 29 नवंबर को शिलॉन्ग के एसएसए स्टेडियम में स्टार सीमेंट इंडियन फुटबॉल लीग 2026-27 के 26वें मुकाबले में राजस्थान यूनाइटेड एफसी की मेजबानी करेगी।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास ने शूटआउट में जीता मुकाबला, घुमन हेड़ाराइजर्स ने किया उलटफेर
राउंडग्लास हॉकी अकादमी और ओडिशा नवल टाटा हाई परफॉर्मेंस सेंटर के बीच पंजाब हॉकी लीग 2026 के तीसरे संस्करण के दसवें दिन रोमांचक मुकाबला 3-3 से बराबरी पर समाप्त हुआ, जिसके बाद शूटआउट में राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने जीत दर्ज की।
एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी : भारतीय महिला हॉकी टीम लगातार तीसरी बार बनी चैंपियन
आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय महिला हॉकी टीम ने इस साल अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन को 3 . 1 से हराकर लगातार तीसरी बार एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब जीता।
भार्गव पोरवाल व सोनम भारती सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, शिवानी पब्लिक स्कूल सर्वश्रेष्ठ विद्यालय
आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप 2026 में शिवानी पब्लिक स्कूल (शहीद पथ) ने सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का खिताब जीता। वहीं सीएमएस राजेंद्र नगर के भार्गव पोर्वाल सर्वश्रेष्ठ बालक तथा सेक्रेड हार्ट स्कूल की सोनम भारती सर्वश्रेष्ठ बालिका खिलाड़ी चुने गए।
