हॉकी के नए सितारे तलाशेंगे सेड्रिक डिसूजा, यूपी में शुरू होगी हुनर की खोज
उत्तर प्रदेश के खिलाडियों को 90 के दशक में भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच की भूमिका निभा चुके सेड्रिक डिसूजा हॉकी सिखाएंगे। वह हॉकी इंडिया लीग की फ्रेंचाइजी यूपी रूद्र के कोचिंग सेटअप का हिस्सा सेड्रिक लखनऊ और वाराणसी में…

उत्तर प्रदेश के खिलाडियों को 90 के दशक में भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच की भूमिका निभा चुके सेड्रिक डिसूजा हॉकी सिखाएंगे। वह हॉकी इंडिया लीग की फ्रेंचाइजी यूपी रूद्र के कोचिंग सेटअप का हिस्सा सेड्रिक लखनऊ और वाराणसी में तीन तीन दिन कैंप करेंगे।

हॉकी की बारीकियां बताने के साथ यूपी रुद्रा के लिए प्रतिभाशाली खिलाडियों की खोज भी करेंगे। हॉकी यूपी अध्यक्ष डॉ आरपी सिंह ने बताया कि सेड्रिक डिसूजा हॉकी के बेहतरीन प्रशिक्षकों में एक है। उन्होंने 90 के दशक में भारतीय हॉकी टीम को प्रशिक्षित किया और कई बड़ी उपलब्धियां दिलाई।
सेड्रिक डिसूजा ऑस्ट्रियाई की राष्ट्रीय हॉकी टीम के प्रशिक्षक भी रहे और वर्तमान समय में जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों को तैयार कर रहे हैं। वह वह 26 से 28 जून तक गोमती नगर स्थित मोहम्मद शाहिद हॉकी स्टेडियम में बच्चों को हॉकी सिखाएंगे। इस दौरान वह सुबह और शाम के खिलाडियों को प्रशिक्षण देंगे।
साथ ही राज्य भर से जुटे खिलाड़ियों में प्रतिभा की पहचान करेंगे। इसके बाद वह तीन दिनों के लिए बनारस में भी कैंप लगाएंगे। डॉ आर पी सिंह ने बताया कि सेड्रिक डिसूजा जैसे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रशिक्षक से ट्रेनिंग लेना खिलाड़ियों के लिए सौभाग्य की बात होगी।
इस बहाने खिलाड़ियों को हॉकी की तमाम नई जानकारियां भी हासिल होगी। प्रतिभाशाली खिलाडियों को हॉकी इंडिया लीग में अपना दमखम दिखाने का भी मौका मिल सकता है। इसके अलावा स्थानीय प्रशिक्षक भी इस दौरान सेड्रिक डिसूजा से मिलकर अपनी जिज्ञासाएं शांत कर सकेंगे। यह पहला मौका होगा जब अंतर्राष्ट्रीय ख्यात प्राप्त कोई प्रशिक्षक राज्य के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देगा।
सम्बंधित ख़बरें
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह
दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।
