द इंडियन व्यू

76 पारियों में 3000 रन, ट्रैविस हेड ने रचा नया ऑस्ट्रेलियाई कीर्तिमान

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने सिडनी में भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में जैसे ही 22 रन पूरे किए, उन्होंने एक बड़ा कीर्तिमान रच दिया। वो ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ 3000 रन पूरे करने वाले…

Ragwendra P Singh
October 25, 2025
2 min read
76 पारियों में 3000 रन, ट्रैविस हेड ने रचा नया ऑस्ट्रेलियाई कीर्तिमान

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने सिडनी में भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में जैसे ही 22 रन पूरे किए, उन्होंने एक बड़ा कीर्तिमान रच दिया। वो ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ 3000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ा है।

उनका बल्ला भारत के खिलाफ आग उगलता है और सिडनी में भी ऐसा तेजी से 22 रन पूरे करके हेड ने अपने 3000 वनडे रन पूरे किए। ट्रैविस हेड ने 76वीं पारी में 3000 रन वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड स्टीव स्मिथ के नाम था, जिन्होंने 79 पारियों में ऑस्ट्रेलिया के लिए 3000 रन पूरे किए थे।

80 पारियों में माइकल बेवन और जॉर्ज बेली ने ये करिश्मा किया था और डेविड वॉर्नर 81 पारियों में 3000 वनडे रनों तक पहुंचे थे। डीन जोन्स ने 82 गेंदों में 3000 रन वनडे क्रिकेट में बनाए थे। ट्रैविस हेड सिडनी में 25 गेंदों में 29 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। वे तेजी से रन बनाने की कोशिश में थे, लेकिन मोहम्मद सिराज ने उनको चलता किया।

साभार : गूगल

मोहम्मद सिराज ने ट्रैविस हेड को 29 रनों के निजी स्कोर पर चलता किया। 6 चौके इस पारी में ट्रैविस हेड ने जड़े। इंटरनेशनल क्रिकेट में मोहम्मद सिराज ने 19 पारियों में 8वीं बार ट्रैविस हेड को आउट किया है।

हालांकि, स्ट्राइक रेट ट्रैविस हेड का सिराज के खिलाफ दमदार रहा है। इस सीरीज में ट्रैविस हेड का बल्ला नहीं चला है, क्योंकि पहले मैच में 8 रन उनके बल्ले से आए थे और दूसरे मैच में 28 रन पर उनका विकेट गिरा था। इस मैच में 29 रन वे बना सके। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज को जीत लिया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।