75वीं सीनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश पुरुष टीम सेमीफाइनल में
चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित 75वीं सीनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला वर्ग) में उत्तर प्रदेश सीनियर पुरुष बास्केटबॉल टीम ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सीनियर नेशनल…

चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित 75वीं सीनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला वर्ग) में उत्तर प्रदेश सीनियर पुरुष बास्केटबॉल टीम ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सीनियर नेशनल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित किया है।
क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने राजस्थान को कड़े एवं रोमांचक संघर्ष में मात्र तीन अंकों 93-90 से पराजित कर यह उपलब्धि प्राप्त की। यह सफलता राज्य की सीनियर पुरुष बास्केटबॉल टीम के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है।
टीम के मुख्य कोच अभिनव सिंह पुंडीर तथा सहायक कोच प्रदीप तोमर के कुशल तकनीकी मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने अत्यंत अनुशासित एवं प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
इस मुकाबले में कप्तान सत्यजीत चपराना एवं हर्ष डागर के नेतृत्व में प्रिंस त्यागी, कुशल सिंह, दिगंजय सिंह तथा श्रेयांश राज सिंह ने टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह जानकारी मुख्य कोच अभिनव सिंह पुंडीर एवं दिलीप सिंह, सचिव, उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
शिवानी पब्लिक स्कूल में आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप का आगाज़
शिवानी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ हुआ।
पंजाब हॉकी लीग: जमशेदपुर दूसरे स्थान पर पहुंचा, ओडिशा का अजेय अभियान जारी
नेवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर ने स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु (एसडीएटी) को 3-1 से हराकर पंजाब हॉकी लीग 2026 की अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।
काधे-बंथिया की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में बनाई जगह
भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया की जोड़ी ने एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ जीतकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027' में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।
आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
