द इंडियन व्यू

70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता : मुरादाबाद और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की बालिका पहलवानों का रहा दबदबा

देवरिया : उत्तर प्रदेश में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, देवरिया के परिसर में आयोजित 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन शनिवार को 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग की बालिका पहलवानों ने…

Ragwendra P Singh
September 26, 2026
2 min read
70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता : मुरादाबाद और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की बालिका पहलवानों का रहा दबदबा

देवरिया : उत्तर प्रदेश में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, देवरिया के परिसर में आयोजित 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन शनिवार को 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग की बालिका पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य रामकिंकर मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं हाथ मिलाकर किया।प्रतियोगिता में विभिन्न मंडलों और स्पोर्ट्स कॉलेज की बालिका पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। दर्शकों ने तालियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। 14 वर्ष आयु वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।परिणाम इस प्रकार रहे— 62 किग्रा भार वर्ग में दीप मुरादाबाद मंडल प्रथम, आयुषी कानपुर मंडल द्वितीय, सुरभि स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर,तृतीय और सौम्या अयोध्या मंडल चतुर्थ रहीं। 58 किग्रा में आर्या वाराणसी मंडल प्रथम, श्रद्धा सिंह कस्तूरबा विद्यालय द्वितीय और अर्चना स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर तृतीय रहीं।54 किग्रा में अंकित चौहान स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर प्रथम, सिमरन मुरादाबाद मंडल द्वितीय, अनुप्रिया आजमगढ़ मंडल तृतीय और साधना मेरठ मंडल चतुर्थ रहीं।50 किग्रा में शिवानी यादव वाराणसी मंडल प्रथम, दिया आगरा मंडल द्वितीय, अंकित यादव स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर तृतीय और तपस्या मेरठ मंडल चतुर्थ रहीं।42 किग्रा में खुशी स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर प्रथम, साक्षी स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर) द्वितीय, राधिका अयोध्या मंडल तृतीय और दिव्या कानपुर मंडल चतुर्थ रहीं। 39 किग्रा में एंजल पाल स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर प्रथम, तृप्ति यादव वाराणसी मंडल द्वितीय, जबकि सायबां लखनऊ मंडल व संगीता कस्तूरबा विद्यालय ने क्रमशः तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।36 किग्रा में पूर्वी आगरा प्रथम, सयानी मुरादाबाद मंडल द्वितीय, अंजलि स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर तृतीय और वंदना वाराणसी मंडल चतुर्थ रहीं। वहीं 33 किग्रा में कृष्णा मुरादाबाद मंडल प्रथम, राखी स्पोर्ट्स स्कूल गोरखपुर द्वितीय, दिव्या सहारनपुर मंडल तृतीय और अनन्या लखनऊ मंडल चतुर्थ रहीं।विजेता पहलवानों को जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चन्द्र नाथ एवं सह जिला विद्यालय निरीक्षक विजय कुमार राय ने मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य माधव प्रसाद सिंह, शशि पाल राव, अभय द्विवेदी, उप प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद, ज्ञानेश पाण्डेय, प्रवक्ता गोविंद सिंह, असीम कुमार चौधरी, दयानंद मिश्र, नरेंद्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र कुमार, संदीप कुमार, शिवगतुल्लाह, मंजू कुमारी सहित विभिन्न विद्यालयों के खेल शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।मौसम प्रतिकूल होने के बावजूद जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में दर्शक प्रतियोगिता स्थल पर मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।