द इंडियन व्यू

7 साल बाद युवराज सिंह का बड़ा खुलासा: इस वजह से लिया था संन्यास का फैसला

10 जून 2019 भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि एक भावुक याद बन गई। इसी दिन भारत को दो वर्ल्ड कप खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहकर लाखों-करोड़ों…

Ragwendra P Singh
January 29, 2026
3 min read
7 साल बाद युवराज सिंह का बड़ा खुलासा: इस वजह से लिया था संन्यास का फैसला

10 जून 2019 भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि एक भावुक याद बन गई। इसी दिन भारत को दो वर्ल्ड कप खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहकर लाखों-करोड़ों दिल तोड़ दिए थे। यह वही साल था, जब वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना था, लेकिन इसके बावजूद युवराज को वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह नहीं मिली।

स्क्वॉड से नजरअंदाज किए जाने के बाद युवी ने क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया और संन्यास का ऐलान कर दिया। उनका यह अचानक लिया गया रिटायरमेंट का फैसला हर किसी के लिए हैरानी भरा था और फैंस लंबे समय तक इसके पीछे की वजह तलाशते रहे।

अब पूरे 7 साल बाद युवराज सिंह ने अपने रिटायरमेंट को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने खुद उन दो कारणों का खुलासा किया है, जिन्होंने उनके इस बड़े और मुश्किल फैसले में अहम भूमिका निभाई थी। युवराज ने कहा कि उन्हें अब गेम खेलने में खुशी नहीं मिलती। उन्होंने बताया कि उनके आस-पास सम्मान और सपोर्ट की कमी ने उनके इस फैसले में बड़ी भूमिका निभाई।

युवराज ने हाल ही में पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ एक पॉडकास्ट में कहा, "मुझे अपने गेम में मजा नहीं आ रहा था। मुझे ऐसा लग रहा था कि जब मुझे क्रिकेट खेलने में मजा नहीं आ रहा है, तो मैं क्यों खेल रहा हूं? मुझे सपोर्ट महसूस नहीं हो रहा था।

साभार : गूगल

मुझे सम्मान महसूस नहीं हो रहा था। और मुझे लगा, जब मेरे पास यह सब नहीं है, तो मुझे यह सब करने की क्या जरूरत है? मैं ऐसी चीज से क्यों चिपका हुआ हूं जिसमें मुझे मजा नहीं आ रहा है? मुझे खेलने की क्या जरूरत है? क्या साबित करने के लिए? मैं इससे ज्यादा नहीं कर सकता, न मानसिक रूप से और न ही शारीरिक रूप से और यह मुझे दुख पहुंचा रहा था। और जिस दिन मैंने खेलना बंद किया, मैं फिर से मैं बन गया।"

युवराज ने अपनी जिंदगी के एक पुराने दौर को भी याद किया जब उनके टैलेंट पर सवाल उठाए गए थे। उन्होंने आगे कहा, “अब, जब मैं उस बारे में सोचता हूं, तो मुझे लगता है कि उनके पास मुझे ठीक से देखने का समय नहीं था। वह बस मेरे पिताजी के साथ अच्छा व्यवहार कर रहे थे।

फिर जाहिर है, वह उस समय भारत के लिए खेल रहे थे, इसलिए शायद उन्होंने ऐसा कहा होगा। मैं उस समय 13-14 साल का था, बस एक खेल को समझने की कोशिश कर रहा था। मैं इसे पर्सनली नहीं लेता, लेकिन मेरे पिताजी ने इसे पर्सनली लिया था।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।