द इंडियन व्यू

सात रन से जीता भारत, इंग्लैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में एंट्री

टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हराया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड…

Ragwendra P Singh
March 5, 2026
2 min read
सात रन से जीता भारत, इंग्लैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में एंट्री

टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हराया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड 20 ओवर में 7 विकेट पर 246 रन ही बना सकी।

भारत की पारी में संजू सैमसन ने 89 रन बनाए। शिवम दुबे ने 43 रन और ईशान किशन ने 39 रन की अहम पारियां खेलीं। टीम को पावरप्ले में सैमसन और ईशान की 97 रन की साझेदारी से मजबूत शुरुआत मिली। हार्दिक पंड्या ने 17वें ओवर में तीन चौकों से टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया।

इंग्लैंड की पारी में जैकब बेथल ने 105 रन की शतकीय पारी खेली। हालांकि उनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद इंग्लैंड 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में सफल नहीं हो सकी।

इंग्लैंड को आखिरी ओवर में 30 रन की जरूरत थी, लेकिन टीम केवल 22 रन ही बना पाई। इंग्लैंड से विल जैक्स और आदिल राशिद ने दो-दो विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर ने एक विकेट हासिल किया।

AFP/Getty Images

इस जीत के साथ भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंच गया है, जहां उसका मुकाबला 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा। न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।