समाचार पोर्टल

53 वर्ष के हुए महान टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस, जानिए उनकी उपलब्धियों के बारे में

देहरादून ( ओम प्रकाश सिमल्टी ) : आज भारत के भूतपूर्व स्टार टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का जन्मदिवस है जिन्होंने इस खेल में देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया। अपने ढाई दशक से अधिक के खेल करियर में, लिएंडर पेस एक आदर्श…

Ragwendra P Singh
June 17, 2026
4 min read
53 वर्ष के हुए महान टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस, जानिए उनकी उपलब्धियों के बारे में

देहरादून ( ओम प्रकाश सिमल्टी ) : आज भारत के भूतपूर्व स्टार टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का जन्मदिवस है जिन्होंने इस खेल में देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया। अपने ढाई दशक से अधिक के खेल करियर में, लिएंडर पेस एक आदर्श शोमैन की तरह थे। वे सुर्खियों में रहना पसंद करते थे, कोर्ट में जोश और नाटकीयता भर देते थे, चाहे वह लाइनों के बीच दौड़ना हो, गेंद पर रैकेट मारने के लिए पूरी लंबाई में डाइव लगाना हो, अपने साथियों से सीने से टकराना हो या प्रशंसकों से हाई-फाइव करना हो। लिएंडर एक उत्कृष्ट एथलीट थे, जो हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते थे। अटलांटा खेलों में कांस्य पदक जीतना उनके ढाई दशक से अधिक के करियर का एक गौरवशाली क्षण था।

क्रिकेट के दीवाने देश भारत में किसी दूसरे खेल में बड़ी पहचान बनाना और बड़ी सफलता हासिल करना बेहद मुश्किल काम है। अथक मेहनत और दृढ़ संकल्प की वजह से कई खिलाड़ियों ने दूसरे खेलों में न सिर्फ बड़ी पहचान और सफलता पाई है, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरे हैं। ऐसे खिलाड़ियों में दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।

लिएंडर पेस का जन्म 17 जून, 1973 को गोवा में हुआ था। उनके पिता- डॉ. वैस अगापितो पेस और माता जेनिफर पेस हैं। लिएंडर के पिता वेस पेस और माता जेनिफर पेस, दोनों ही खेल से जुड़े थे। माता-पिता की प्रेरणा की वजह से ही पेस खेल के क्षेत्र में आए। पेस ने 12 साल की उम्र में चेन्नई में टेनिस एकेडमी में नामांकन लिया था। पहली बार पेस को अंतरराष्ट्रीय पहचान 1990 में मिली, जब उन्होंने 17 साल की उम्र में विंबलडन जूनियर का खिताब जीता था। इसके बाद से पेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वैश्विक टेनिस जगत में भारत का बड़ा नाम बनकर उभरे।

लिएंडर पेस को ‘‘राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार’ (1996), ‘पद्म श्री’ (2001), ओलंपिक में ‘कांस्य पदक’ (1996) से सम्मानित किया जा चुका है।
लिएंडर पेस ने अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति 1990 में अर्जित की जब उन्होंने विंबलडन जूनियर का खिताब जीता और जूनियर विश्व रैंकिंग में नम्बर एक खिलाड़ी बन गए। लिएंडर पेस वो भारतीय टेनिस खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 1996 में अटलांटा ओलंपिक में कांस्य पदक जीत कर भारत का ओलंपिक में पदक का रास्ता खोला था। उस वक्त लिएंडर ने व्यक्तिगत खेलों में भारत के लिए 44 साल पड़े सूखे को समाप्त किया था। ओलंपिक के लिहाज से लिएंडर पेस का प्रदर्शन एक मील का पत्थर है। 1996 में लिएंडर पेस को उनके टेनिस में उत्तम प्रदर्शन के लिए '‘राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार’ तथा 2001 को महेश भूपति के साथ ‘पद्म श्री’ सम्मान प्रदान किया गया। टेनिस में अभूतपूर्व सफलता के लिए लिएंडर पेस को भारत सरकार ने जनवरी 2014 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था।

लिएंडर पेस ने 18 ग्रैंड स्लैम खिताब, 54 करियर डबल्स खिताब, रिकॉर्ड 45 डेविस कप डबल्स मुकाबले और एक ओलंपिक पदक जीता था।पेस को एकल से ज्यादा सफलता डबल और मिश्रित डबल में मिली। डबल्स में पेस के सबसे सफल जोड़िदार एक अन्य भारतीय टेनिस लीजेंड महेश भूपति रहे। वहीं मिक्स डबल्स में उनकी जोड़ी मार्टिना हिंगिस और मार्टिना नवरातिलोवा के साथ सफल रही। डबल्स में पेस को दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में से एक माना जाता है।

लिएंडर पेस के रिकॉर्ड्स:
पेस का ग्रैंड स्लेम में लंबा और सफल करियर रहा है। वह डबल्स में 8 खिताब जीत चुके हैं और चारों मेजर ग्रैंड स्लेम खिताब जीत चुके हैं। पेस ने डबल्स में ऑस्ट्रेलियन ओपन 2012 में, फ्रेंच ओपन 1999, 2001 और 2009 में, विंबलडन 1999 में और यूएस ओपन 2006, 2009 और 2013 में जीता था। वहीं मिक्स डबल्स में भी पेस के नाम दस ग्रैंड स्लैम खिताब हैं। पेस ने मिक्स डबल्स में ऑस्ट्रेलियन ओपन (2003, 2010 और 2015), फ्रेंच ओपन (2016), विंबलडन (1999, 2003, 2010 और 2015), और यूएस ओपन (2008 और 2015) में जीता था।

( लेखक देहरादून में बैडमिंटन कोच हैं)

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…

योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित

3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…

मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…

बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17.79 लाख पार

देहरादून : बद्रीनाथ धाम में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या ने अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। 22 सितंबर तक 153 दिनों में 17 लाख 79 हजार 805 श्रद्धालु भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के कपाट…