द इंडियन व्यू

ऑकलैंड ओपन में अनुभव बनाम युवा जोश, 45 साल की वीनस को मिली हार

45 साल की उम्र में भी वीनस विलियम्स ने अपने अदम्य जुझारूपन का लोहा मनवाया, लेकिन ऑकलैंड ओपन डब्ल्यूटीए टूर में उनका सफर मंगलवार को पांचवीं वरीयता प्राप्त मैग्डा लिनेट के हाथों हार के साथ समाप्त हुआ। 2026 में अपने पहले…

Ragwendra P Singh
January 6, 2026
2 min read
ऑकलैंड ओपन में अनुभव बनाम युवा जोश,  45 साल की वीनस को मिली हार

45 साल की उम्र में भी वीनस विलियम्स ने अपने अदम्य जुझारूपन का लोहा मनवाया, लेकिन ऑकलैंड ओपन डब्ल्यूटीए टूर में उनका सफर मंगलवार को पांचवीं वरीयता प्राप्त मैग्डा लिनेट के हाथों हार के साथ समाप्त हुआ।

2026 में अपने पहले एकल मैच में वीनस ने शानदार प्रदर्शन दिखाया, लेकिन अंततः 52वीं रैंकिंग की खिलाड़ी लिनेट के खिलाफ 6-4, 4-6, 6-2 से हार गईं। दिलचस्प बात यह है कि लिनेट उस समय सिर्फ दो साल की थीं जब वीनस ने पेशेवर टूर पर अपना पहला एकल मैच खेला था।

यह मैच वीनस के करियर में 1101वें एकल मैच के रूप में दर्ज हुआ। अपने से 12 साल छोटी खिलाड़ी के खिलाफ उन्होंने जिस प्रकार चुनौती पेश की, उससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा, खासकर अब जब वह होबार्ट इंटरनेशनल और ऑस्ट्रेलियाई ओपन में खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने वाली हैं।

सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन वीनस को न केवल ऑकलैंड ओपन, बल्कि 12 जनवरी से होबार्ट में होने वाले टूर्नामेंट और साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियाई ओपन के लिए वाइल्ड कार्ड से प्रवेश मिला है। ऑस्ट्रेलियाई ओपन 18 जनवरी से शुरू होगा।

साभार : गूगल

ऑकलैंड में यह मैच वीनस का पिछले साल अगस्त में अमेरिकी ओपन के पहले दौर में कैरोलिना मुचोवा से 6-3, 2-6, 5-1 से हारने के बाद पहला एकल मुकाबला था।

इसके अलावा, वीनस ने सोमवार को युगल मुकाबला भी खेला, जिसमें उन्होंने ऑकलैंड ओपन की शीर्ष वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना के साथ टीम बनाई थी। इस युगल मैच में उन्हें इवा जोविक और एलेक्जेंड्रा एला से 7-6 (7), 6-1 से हार का सामना करना पड़ा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।